फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#25YearsOfDDLJ: उदय चोपड़ा को मिला था डीडीएलजे में ये खास काम, दूरदर्शन से इस तरह बना खास रिश्ता

Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Uday Chopra Shah Rukh Khan and Kajol first film in the history of Indian cinema to produce a making of a film
Ddlj, Uday Chopra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) की मेकिंग से जुड़े तमाम किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में लोगों को अब भी जानकारी नहीं है। जैसे कि इस फिल्म की मेकिंग की जो फिल्म बनी, उसका निर्देशक कौन था? आपको ये जानकारी अब जानकार शायद हैरानी ही हो, लेकिन डीडीएलजे की मेकिंग के निर्देशक थे उदय चोपड़ा।

Uday Chopra Shah Rukh Khan and Kajol first film in the history of Indian cinema to produce a making of a film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

उदय चोपड़ा के मुताबिक डीडीएलजे की मेकिंग किसी हिंदी फिल्म के लिए ऐसा पहला मौका था। वह बताते हैं, ‘मुझे इस ’मेकिंग’ को निर्देशित करने की जिम्मेदारी उठाने को कहा गया। इंडस्ट्री में पहले कभी किसी ने ऐसा नहीं किया था, लिहाजा इस काम को शुरू करने और पूरा करने से पहले मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।'

Uday Chopra Shah Rukh Khan and Kajol first film in the history of Indian cinema to produce a making of a film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : File Photo

वह बताते हैं, ‘कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल से वापस आने के बाद मैंने फिल्ममेकिंग के एक इस पहलू पर हाथ आजमाने का फैसला किया और मुझे लगा कि मेरे लिए यह एक शानदार अवसर होगा। इसके लिए सबसे पहले हमें सेट के बहुत सारे फुटेज की जरूरत थी और उन दिनों डिजिटल कैमरे तो होते नहीं थे। तो  हमने ये सारा फुटेज कैमरे के साथ लगे रहने वाले वीडियो असिस्ट के वीएचएस कैमरों से निकाला और ये फिल्म बनाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Uday Chopra Shah Rukh Khan and Kajol first film in the history of Indian cinema to produce a making of a film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : file photo

उदय बताते हैं, "मुझे याद है कि सेट पर हमेशा मेरे एक हाथ में कैमरा और दूसरे हाथ में क्लैप मौजूद रहता था, साथ ही एक यूटिलिटी बेल्ट में मैं सभी बैटरी, चार्जिंग केबल और स्पेयर पार्ट्स अपने साथ रखता था। सभी लोग सेट पर मुझे ही देखा करते थे। मुझे इसका सबसे बड़ा फायदा यह मिला कि फिल्म के सभी आर्टिस्ट मुझसे काफी कंफर्टेबल हो गए थे क्योंकि मैं सेट पर उनके सामने मौजूद रहता था। इसी वजह से मैं कुछ बेहद इंटरेस्टिंग और इंटिमेट शॉट्स लेने में कामयाब रहा। उन दिनों हमने बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) को 'द मेकिंग' का नाम दिया था।”

विज्ञापन
Uday Chopra Shah Rukh Khan and Kajol first film in the history of Indian cinema to produce a making of a film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : File Photo

डीडीएलजे 10 फ़िल्मफेयर अवार्ड्स जीतने वाली अपने समय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। 1995 में चार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ने भारत में 89 करोड़ रुपये कमाए जबकि भारत से बाहर के मार्केट में इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये था। दुनिया भर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 102.50 करोड़ रुपये था। उदय कहते हैं, “यह पहली ऐसी फ़िल्म थी, जिसके 'बिहाइंड द सीन्स' फुटेज को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। हमने उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट्स दिए थे, जिसकी मदद से चैनल ने एक स्पेशल शो तैयार किया था। फ़िल्म के 'मेकिंग' के प्रसारण के बाद हमें ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं और इससे यह बात साबित हो गई कि हमारी यह नई कोशिश दर्शकों को बेहद पसंद आई है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed