{"_id":"5c97274cbdec2213f754ee78","slug":"uday-chopra-sucide-tweet-viral-then-he-clarifies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उदय चोपड़ा ने सुसाइड वाले ट्वीट को कुछ घंटे बाद किया डिलीट, फैंस के सामने ऐसे दे रहे सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उदय चोपड़ा ने सुसाइड वाले ट्वीट को कुछ घंटे बाद किया डिलीट, फैंस के सामने ऐसे दे रहे सफाई
Sun, 24 Mar 2019 01:04 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
uday chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उदय चोपड़ा हाल ही में अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए। उदय चोपड़ा 6 साल पहले आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में नजर आए थे । इसके बाद से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया। दो दिन पहले उन्होंने ऐसा ट्वीट किया जिससे पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया । दरअसल, उदय चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए सुसाइड करने की बात कही ।
uday chopra
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो उदय चोपड़ा को पिछले 6 साल से काम नहीं मिला है । इस वजह से वो डिप्रेशन में हैं । उदय के इस तरह ट्वीट करने से उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड परेशान हो गया । हालांकि उदय ने कुछ घंटे बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए । अब कुछ देर पहले ही उदय चोपड़ा ने एक और ट्वीट कर सफाई दी है ।
uday chopra
उन्होंने लिखा, 'मैंने हाल ही में कुछ ट्वीट किए थे जिससे कुछ लोग परेशान हो गए । मैं बिल्कुल ठीक हूं । मैं कुछ ऐसी चीजों से जूझ रहा था जिसे मैं खुद नहीं समझ पा रहा था । मैं बिल्कुल ठीक हूं । आपके प्यार के लिए शुक्रिया ।' बता दें कि उदय के फैंस उनके इस ट्वीट से परेशान हो गए थे । कुछ यूजर्स ने कहा था, 'क्या उदय आप ठीक हैं...' ।
Seems like I tweeted something recently that got a few of you worried. I’m totally fine, its just my dark humour that sometimes gets misunderstood. Thanks for all your concern though.
— Uday Chopra (@udaychopra) March 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
uday chopra
एक और यूजर ने कहा, 'उदय के इन ट्वीट ने मुझे इमोशनल कर दिया है ।' उदय के सुसाइड वाले ट्वीट की खबर आग की तरह फैली । हालांकि इस पर उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा और भाभी रानी मुखर्जी का कोई बयान नहीं आया । उदय ने अब ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो ठीक हैं ।
I wish I could love with the same intensity I used to love a few years ago. There was this girl and I felt alive just loving her. I’ve lost that now. I just want that passion back. Maybe that’s all I need.
— Uday Chopra (@udaychopra) August 12, 2018
विज्ञापन
uday chopra
उदय चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।'