फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी की बायोपिक का ट्रेलर और फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 24 Mar 2019 12:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
sunday funday column filmfare awards to pm narendra modi trailer
modi biopic, filmfare - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़े अवॉर्ड शो के आयोजन हुए वहीं अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म केसरी रिलीज हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसके अलावा भी ऐसी कई खबरें रहीं जो पूरे हफ्ते चर्चा में बनी रहीं। आज 'संडे-फंडे' कॉलम में हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते किन खबरों ने खूब बटोरी सुर्खियां।

sunday funday column filmfare awards to pm narendra modi trailer
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि सपना चौधरी को मथुरा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जहां से बीजेपी नेता और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का कब्जा है। इन सब कयासों के बीच कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। 

sunday funday column filmfare awards to pm narendra modi trailer
Filmfare Awards 2019 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का एलान हो चुका है। 23 मार्च की शाम को मुंबई के जियो गॉर्डन में यह अवॉर्ड समारोह हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला तो वहीं राजी बेस्ट फिल्म साबित हुई। सबसे ज्यादा अवॉर्ड फिल्म राजी, बधाई हो और अंधाधुन को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday funday column filmfare awards to pm narendra modi trailer
uday chopra - फोटो : social media

मोहब्बतें और धूम 3 के एक्टर उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर यकीन करना मुश्किल है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डिएक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।' उदय चोपड़ा के ट्वीट के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो डिप्रेशन के शिकार हैं।

विज्ञापन
sunday funday column filmfare awards to pm narendra modi trailer
kesari, mard ko dard nahi hota - फोटो : social media

होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी और अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई है। केसरी की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। छोटे बजट की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed