फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करते ही स्टार बने विक्की कौशल, सालों की मेहनत को मिला मुकाम

Sun, 24 Mar 2019 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal win Best Supporting Actor Filmfare amar ujala old interview
विक्की कौशल

विक्की कौशल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी, ये फिल्म उसी पर हैl उनकी पिछली फिल्म संजू ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। विक्की कौशल को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर आइए आपको विक्की कौशल के पुराने इंटरव्यू से रूबरू कराते हैं जो उन्होंने अमर उजाला को दिया था।

Vicky Kaushal win Best Supporting Actor Filmfare amar ujala old interview
अभिनेता विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में जब लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं तो फिर आपका नाम उसमें शामिल होता है क्या?
मेरा अब तक का संघर्ष ही इसका जवाब है। मुझे कोई भी काम मेरे पिता की वजह से नहीं मिला। न ही कभी मैंने उनके नाम का सहारा लेने की कोशिश की। मेरे पिता ने पंजाब से मुंबई आकर गरीबी की इंतेहा देखी है। मलाड की एक चॉल में मेरा जन्म हुआ और सिनेमा में मेरा जन्म कैमरे के पीछे। गैंग्स ऑफ वासेपुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब एक्टिंग करते थे तो मैं क्लैप ब्वॉय होता था। रमन राघव में वह सीरियल किलर थे और मैं पुलिसवाला। उस एक फ्रेम तक पहुंचने के लिए मैंने सालों तक इंडस्ट्री में पसीना बहाया है।
Vicky Kaushal win Best Supporting Actor Filmfare amar ujala old interview
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
आपके लिए किसी फिल्म की कामयाबी का पैमाना क्या है? फिल्म को उसके कारोबार के लिए याद रखना या फिर फिल्म को उसके किरदारों के लिए?
सिनेमा कारोबार है। कोई भी मुझे फिल्म में लेता है तो वह पहले ये देखता है कि इसका रिटर्न उसे क्या मिलने वाला है। कोई भी फिल्म आपको इसलिए नहीं देता कि आप किसे जानते हैं या आपका किसी के साथ रिश्ता क्या है। हर फिल्म मुनाफा कमाने के लिए बनती है। तो अगर किसी फिल्म को उसके कारोबार के लिए याद रखा जाता है तो इसमें बुराई नहीं है पर एक एक्टर के लिए जरूरी है कि उसे उसके किरदारों के नाम से याद रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal win Best Supporting Actor Filmfare amar ujala old interview
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
ज़ुबान, मसान, रमन राघव के बाद साल 2018 तो देखा जाए एक तरह से विक्की कौशल का साल रहा। ओटीटी से लेकर बड़े परदे तक विकी कौशल की पांच फिल्में पिछले साल रिलीज हुईं। मंजिल अब कितनी करीब दिख रही है?
हां, साल 2018 मेरे लिए काफी अच्छा रहा। राजी ने सौ करोड़ से ऊपर का कारोबार किया। लव पर स्क्वॉयर फुट और लस्ट स्टोरीज ने मुझे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार दिया। मनमर्जियां ने मेरे भीतर के अभिनेता को एक नई उड़ान दी।
 
विज्ञापन
Vicky Kaushal win Best Supporting Actor Filmfare amar ujala old interview
कार्यक्रम में यामी गौतम व विक्की कौशल के साथ शहीदों के परिजन। - फोटो : amar ujala
और संजू?
संजू जैसी फिल्में जिंदगी भर की यादगार बन जाती हैं। राजकुमार हिरानी ने मुझमें कमली के शेड्स देखे होंगे तभी ये फिल्म मुझे मिली। फिल्म संजू रणबीर कपूर की फिल्म है लेकिन ये फिल्म आपको मेरी वजह से भी याद रही तो यही मेरी अदाकारी का ईनाम है।

इसके बाद विक्की कौशल की इस साल फिल्म उरी भी रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed