फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले में बेटे का नाम घसीटे जाने पर बोले उद्धव ठाकरे, कंगना रणौत को भी दिया जवाब

Mon, 26 Oct 2020 01:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 26 Oct 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray Defends Son Aaditya In Sushant Singh Rajput Case And Attack on  Kangana Ranaut
उद्धव व आदित्य ठाकरे - फोटो : पीटीआई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से सुशांत के पिता की गुजारिश पर ये केस सीबीआई को सौंपा गया। इस केस में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ आदित्य ठाकरे का नाम भी घसीटा गया। रविवार को दशहरा रैली में इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जमकर बरसे। 

Uddhav Thackeray Defends Son Aaditya In Sushant Singh Rajput Case And Attack on  Kangana Ranaut
उद्धव ठाकरे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

सुशांत मामले में अपने बेटे आदित्य ठाकरे का नाम घसीटने पर उद्धव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, 'किसी ने आत्महत्या कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है। लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया। आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया। इसलिए आपने जो भी कहा है, उसे आप खुद तक ही रखें। हम साफ हैं।'

Uddhav Thackeray Defends Son Aaditya In Sushant Singh Rajput Case And Attack on  Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना रणौत का नाम लिए बिन उद्धव ठाकरे ने कहा, 'न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई पीओके है। वहां हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। वे इस तरह की तस्वीर पेश कर रहे हैं। हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं। गाजे के खेत आपके राज्य में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Uddhav Thackeray Defends Son Aaditya In Sushant Singh Rajput Case And Attack on  Kangana Ranaut
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@OfficeofUT

उद्वव ठाकरे ने आगे कहा, 'लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। वो कहते हैं कि मुंबई पीओके बन गया। तो यह प्रधानमंत्री का अपमान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि पीओके को भारत में मिलाएंगे। छह साल हो गए...इसलिए यह उनकी विफलता है।'

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Defends Son Aaditya In Sushant Singh Rajput Case And Attack on  Kangana Ranaut
कंगना रनौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौरतलब है कि कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। बीएमसी ने जब से कंगना का ऑफिस तोड़ा है वह और ज्यादा सरकार के खिलाफ हमला बोल रही हैं।

समन के बाद भी मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना रणौत, वकील ने ट्वीट कर बताई वजह

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed