फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udit Narayan: उदित नारायण ने कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैंस को किया किस, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Sat, 01 Feb 2025 09:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

Udit Narayan: गायक उदित नारायण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाना गाते हुए महिला फैंस को किस करते हुए दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Udit Narayan Kisses Female Fans During Concert Social Media User Reacts with Anger
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic

लोकप्रिय गायक उदित नारायण का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लाइव कंसर्ट के दौरान का है, जिसमें वह अपने हिट गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।  इस वीडियो में वह मंच पर महिला फैंस के पास जाते हैं और अचानक उसे चूम लेते हैं। 

Udit Narayan Kisses Female Fans During Concert Social Media User Reacts with Anger
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic
उदित नारायण का वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक महिला सेल्फी के लिए बाउंसर से अनुमति ले रही होती हैं, तभी उदित नारायण उसके पास जाते हैं और उन्हें चूम लेते हैं। क्लिप में आगे वह अन्य दो महिलाओं को भी इसी तरह चूमते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, यह वीडियो कबका है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। इंटरनेट पर लोग इसको लेकर अलग-अलग  बंटे हुए दिख रहे हैं। कुछ लोग इसे 'स्पॉन्टेनियस गेस्टचर' (अचानक दी गई प्रतिक्रिया) मान रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग इसे अनुचित और अस्वीकार्य करार दे रहे हैं।

Udit Narayan Kisses Female Fans During Concert Social Media User Reacts with Anger
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त बहस हो रही है। कई यूजर्स ने उदित नारायण के इस वीडियो  को देखने के बाद गहरी निराशा और चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा, "उदित नारायण से ऐसी उम्मीद नहीं थी।" दूसरे ने कहा, "उदित नारायण ने अपनी सीमाएं पार कर दीं। उनका यह व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य और अनुपयुक्त है।" कुछ यूजर्स तो उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं, "यह क्या था? और यह महिलाएं क्यों बार-बार इस व्यवहार को स्वीकार कर रही थीं?" वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यह सब सिर्फ सामाजिक दोहरे मापदंडों का परिणाम है, क्योंकि वह एक मशहूर गायक हैं। लोगों के मुताबिक कहना था कि अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा करता तो शायद उसे गलत तरीके से पकड़ने या छेड़छाड़ के आरोपों का सामना करना पड़ता, लेकिन क्योंकि वह एक स्टार हैं, इसलिए इसे हल्के में लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Udit Narayan Kisses Female Fans During Concert Social Media User Reacts with Anger
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
चार दशकों पुराना है करियर

वायरल वीडियो के बाद से अब तक उदित नारायण या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गायक का करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपनी शुरुआत नेपाल रेडियो से की थी, जहां वह मैथिली और नेपाली गाने गाते थे। 1980 में फिल्म "उन्नी-बीस" से उनका बॉलीवुड प्लेबैक डेब्यू हुआ था। इस फिल्म में उन्हें संगीत जगत के दिग्गज मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के साथ गाने का मौका मिला था। 

विज्ञापन
Udit Narayan Kisses Female Fans During Concert Social Media User Reacts with Anger
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
इस फिल्म से मिली लोकप्रियता

उदित नारायण को असली पहचान 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने 'पापा कहते हैं' और 'अकेले हैं' जैसे गाने गए जो काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए। उनके योगदान को देखते हुए भारतीय सरकार ने उन्हें 'पद्म भूषण' जैसे सम्मान से नवाजा है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed