हिंदी फिल्मों के मशहूर सिंगर उदित नारायण पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने एक लाइव शो के दौरान एक महिला प्रशंसक होठों पर किस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद से उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो पहले वाले वीडियो से ही जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
Udit Narayan: कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया उदित नारायण का एक और वीडियो, फिर से वही हरकत करते नजर आए सिंगर
Udit Narayan: उदित नारायण का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर एक महिला प्रशंसक को होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नए वीडियो में उदित नारायण सेल्फी लेने आई महिला प्रशंसक को किस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह उसी तरह फैन के होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं, जैसे पहले वाले वायरल वीडियो में देखा गया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Another video of Udit Narayan pic.twitter.com/dYGWgPfUHl
— Savage SiyaRam (@SavageSiyaram) February 5, 2025
एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह, ये तो ठरकी है भाई," जबकि दूसरे ने लिखा, "ये अपराधी है।" कुछ नेटिजन्स ने इस पर मजेदार मीम्स भी शेयर किए, जिसमें इमरान हाशमी और उदित नारायण की तुलना की गई है। इसके अलावा और भी बहुत से लोग सोशल मीडिया पर उदित की आलोचना कर रहे हैं।
Udit Narayan: 'हमें उन्हें भी खुश करना है...', किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोल होने पर बोले उदित नारायण
वायरल वीडियो को लेकर हुई आलोचना के बाद उदित नारायण ने सफाई दी थी। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा , 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ... हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। बात फैलाकर क्या करना है? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे साथ बॉडीगार्ड भी मौजूद होते हैं, लेकिन प्रशंसकों को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है, कोई हाथ चूमता है। इन सब बातों को इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।'
उदित नारायण का पहला गाना 1980 की बॉलीवुड फिल्म उन्नीस बीस से 'मिल गया-मिल गया' था। वह चांद छुपा बादल में, ऐ मेरे हमसफर, कुछ कुछ होता है, ऐ अजनबी, मेरे मेहबूब मेरे सनम और अन्य जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्हें पद्मश्री समेत कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
संबंधित वीडियो