बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई जोड़ियां हैं जो जैसी फिल्मों में नजर आता हैं वैसी ही निजी जिंदगी में भी हैं। जी हां, हम बात करते रहे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने अपनी फिल्म के ही कलाकार के साथ असल जिंदगी में शादी रचाई, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने किसी अभिनेता से नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक से शादी की। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी ही फिल्म के निर्देशक से शादी की है।
अपनी ही फिल्मों के निर्देशक को दिल दे बैंठीं थीं ये छह अभिनेत्रियां, फिर रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह 'पाप' 'अक्सर' और 'जहर' जैसी फिल्में में नजर आ चुकी हैं। उदिता गोस्वामी ने मशहूर निर्देशक मोहित सूरी से शादी की है। करीब नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी में शादी की।
रानी मुखर्जी
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं। रानी मुखर्जी ने मशहूर निर्माता-निर्देशक और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से शादी की है। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की और ना ही शादी से पहले एक साथ सामने आए। फिर अचानक इन दोनों ने शादी की घोषणा करके सभी को हैरन कर दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से साल 2014 में इटली में शादी रचाई थी।
श्रीदेवी
अपने जमाने की टॉप की अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर श्रीदेवी को कितना प्यार करते थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था। फिर से कुछ समय बाद जाकर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी की।
सोनाली बेंद्रे
फिल्म निर्देशक से शादी करने वाली अभिनेत्रियों में सोनाली बेंद्रे का भी नाम शामिल है। सोनाली ने निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की है। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था।