फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: देश की पहली सुपरमॉडल हैं उज्ज्वला राउत, मलाइका संग कैट फाइट को लेकर रहीं सुर्खियों में

Fri, 11 Jun 2021 09:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Jun 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala Raut Birthday Unknown and Interesting Facts of India's First Super Model
उज्ज्वला राउत - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद खूबसूरत और हॉट मॉडल उज्ज्वला राउत आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उज्ज्वला का जन्म 11 जून 11978 को मुंबई में हुआ था। उज्जवला अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह भारत की पहली महिला सुपरमॉडल्स में से एक हैं जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने न्यूयार्क और फ्रांस के फैशन जगत में खूब नाम कमाया है। मुंबई के दहीसर इलाके के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मीं उज्ज्वला अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। 



उज्जवला राउत से जुड़े दिलचस्प किस्से 
उज्ज्वला राउत की शादी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से हुई थी और उनसे उनकी एक बेटी भी है। हालांकि उज्ज्वला अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। बावजूद इसके वह कई बार लाइमलाइट में आ चुकी हैं।  एक समय था जब उज्जवला और मलाइका एक साथ एक ही शो में नजर आई थीं और वहां दोनों की अनबन हो गई थी। अनबन का कारण अरबाज रहे थे। हालांकि उस समय अरबाज और मलाइका एक दूसरे से अलग हो चुके थे बावजूद इसके मलाइका को एक बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। आइए जानते हैं इस खास मौके पर उज्ज्वला के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में ... 

Ujjwala Raut Birthday Unknown and Interesting Facts of India's First Super Model
उज्ज्वला राउत - फोटो : सोशल मीडिया

उज्ज्वला ने महज 17 साल की उम्र में फेमिना लुक ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही उज्ज्वला को वर्ष 1996 में फ्रांस में आयोजित इलीट मॉडल लुक कांटेस्ट में टॉप 15 में शामिल किया गया था। उज्ज्वला को भी बचपन से ही मॉडलिंग की चाहत थी इसलिए उन्होंने कॉलेज के समय से ही ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और उनका सिलेक्शन भी हो गया था।

Ujjwala Raut Birthday Unknown and Interesting Facts of India's First Super Model
उज्ज्वला राउत - फोटो : सोशल मीडिया

इसी के साथ उज्ज्वला एशिया की उन चुनिंदा मॉडल्स में एक हैं जिन्हें पेरिस और न्यूयार्क के फैशन जगत में जाना जाता है और उज्ज्वला राउत भारत की सबसे सफल सुपरमॉडल हैं। साल 2012 में उज्ज्वला मॉडल मिलिंद सोमन के साथ किंगफिशर कैलेंडर हंट भी होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा उज्ज्वला Elle, Time and LOfficiel जैसी कई मैग्जीन की कवर गर्ल भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjwala Raut Birthday Unknown and Interesting Facts of India's First Super Model
उज्ज्वला राउत - फोटो : Instagram

उज्ज्वला ने कई मशहूर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। साथ ही उज्ज्वला पहली ऐसी भारतीय महिला है जिन्होंने फेमस लॉन्जरी और इंटिमेट वियर ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक किया है। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो एक समय उज्ज्वला मलाइका के साथ अपनी कैट फाइट को लेकर चर्चा में आ गई थीं।

विज्ञापन
Ujjwala Raut Birthday Unknown and Interesting Facts of India's First Super Model
उज्ज्वला राउत, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उज्ज्वला और मलाइका अरोड़ा एक ही शो सुपर मॉडल ऑफ द ईयर में एक साथ नजर आई थीं। शो में मलाइका के अलावा सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता बतौर जज नजर आए थे। वहीं उज्ज्वला बतौर मेंटर शो में नजर आई थीं। दोनों की कैट फाइट का कारण अरबाज खान रहे थे। अरबाज और उज्ज्वला की इंस्टाग्राम फ्लर्टिंग की वजह से मलाइका चिढ़ गई थीं जिसकी वजह से दोनों में अनबन हो गई थी। वहीं मलाइका का कहना था कि उज्ज्वला क्रू मेंबर्स को अपने और अरबाज के बीच हुई बातचीत बताती रहती थीं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed