फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान के जोश और जज्बात की ये हैं अनसुनी कहानियां, आखिरी कहानी ले आएगी आपकी आंखों में आंसू

Thu, 20 Feb 2020 12:58 PM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
unknown facts about famous actress jia khan last film was with ranbir Kapoor
जिया खान - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा की जानदार अभिनेत्री जिया खान की यात्रा सिनेमा में बहुत छोटी रही, लेकिन उन्होंने उस छोटी सी यात्रा में ही इतना नाम कर लिया था कि लोग उन्हें उनके काम से जानते थे। अपनी पहली ही फिल्म पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाली जिया खान ने हर वो हुनर सीखा जिसकी उन्हें हिंदी सिनेमा में जरूरत पड़ सकती थी। लेकिन, वह जिंदगी से हार गईं और रिश्तों से भी। आइए आपको बताते हैं आज ही के दिन जन्मी जिया खान की कुछ अनसुनी कहानियां।

loader
unknown facts about famous actress jia khan last film was with ranbir Kapoor
जिया खान - फोटो : file photo
नफीसा रिजवी खान के नाम से न्यूयॉर्क में जन्मी जिया खान जब दो साल की थीं तब उनके पिता उन्हें छोड़कर चले गए। एक मौके पर अपने पिता की अनुपस्थिति को बयां करते हुए जिया ने कहा था, 'जिस आदमी ने अपनी दो साल की बच्ची को बिना सोचे समझे छोड़ दिया हो, ऐसे आदमी को तो सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts about famous actress jia khan last film was with ranbir Kapoor
जिया खान - फोटो : file photo
जिया की बुआ संगीता (परवीन रिजवी) और कविता (नसरीन रिजवी) पाकिस्तानी अभिनेत्री थीं। जिया उस वक्त छह साल की थीं जब उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला देखी। उस फिल्म की अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को देखकर जिया के अंदर अभिनेत्री बनने की चाह उठी थी। 16 साल की उम्र में जिया ने महेश भट्ट की फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' साइन की। जब महेश और जिया को लगा कि किरदार उनकी उम्र से बहुत ज्यादा परिपक्व है, तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी। बाद में यही फिल्म दीया मिर्जा ने की। 
unknown facts about famous actress jia khan last film was with ranbir Kapoor
jiah khan - फोटो : file photo
रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला देखकर हीरोइन बनने का फैसला करने वाली जिया खान ने रामगोपाल वर्मा की ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ 'निशब्द' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके कामुक अंदाज की खूब चर्चाएं हुईं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फोटोग्राफर बने थे। फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा।
विज्ञापन
unknown facts about famous actress jia khan last film was with ranbir Kapoor
jiah khan - फोटो : social media
पिछले साल की हिट फिल्म कबीर सिंह के हीरो शाहिद कपूर पर जिया खान लंबे अरसे तक फिदा रहीं। और, इसी चक्कर में उनके हाथ से से निर्देशक केन घोष की फिल्म भी निकल गई थी। 2010 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'चांस पे डांस' की शूटिंग जिया ने लगभग पूरी कर दी थी, लेकिन अंतिम समय में निर्देशक केन घोष ने उन्हें फिल्म से निकालकर जेनेलिया डिसूजा को फिल्म में ले लिया। इसे लेकर भी काफी विवाद औऱ आरोप- प्रत्यारोप चले थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed