😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
unknown facts about kapoor family prithviraj kapoor to raj kapoor prem nath rajendra nath and krishna kapoor relation with siddharth malhotra
{"_id":"60658f958ebc3ed37a2050d4","slug":"unknown-facts-about-kapoor-family-prithviraj-kapoor-to-raj-kapoor-prem-nath-rajendra-nath-and-krishna-kapoor-relation-with-siddharth-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर के मामा थे राजेंद्र और प्रेमनाथ, दोनों के पिता के बीच भी था गहरा रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर के मामा थे राजेंद्र और प्रेमनाथ, दोनों के पिता के बीच भी था गहरा रिश्ता
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रधार माने जाने वाले कपूर परिवार के बारे में तो आप सभी ने काफी कुछ सुना और पढ़ा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ये खानदान बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए है और समयचक्र के साथ ही अपना सिक्का चलाता रहा है। लेकिन इन सबके बीच शायद कम ही लोग जानते होंगे कि 60 के दशक में अपने हास्य अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज हास्य अभिनेता राजेंद्र नाथ और उनके बड़े भाई व पर्दे पर मुख्य विलेन प्रेम नाथ से कपूर खानदान का बेहद गहरा रिश्ता है। जबकि कपूर फैमिली के मुकाबले ये दोनों इंडस्ट्री में काफी बाद में आए थे और बैकग्राउंड भी फिल्मी नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेसी में था।
Trending Videos
2 of 12
पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, कृष्णा कपूर
- फोटो : Social media
दरअसल, प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ की बहन कृष्णा मल्होत्रा पृथ्वी राज कपूर की बहू और राजकपूर की पत्नी थीं। वही कृष्णा मल्होत्रा जिन्हें बाद में कृष्णा कपूर के नाम से जाना जाने लगा। ऐसे में प्रेम और राजेंद्र नाथ रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर के सगे मामा लगे। इस रिश्ते की कहानी ऐसी थी कि राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी सरकारी बंगले में हुई थी। तब वह महज 16 साल की थीं और राज कपूर उनसे छह साल बड़े थे। कृष्णा के पिता का नाम करतार नाथ मल्होत्रा था जो मध्य प्रदेश के रीवा में आईजी यानी की पुलिस महानिरीक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
कपूर ब्रदर्स
- फोटो : Social media
पेशावर (पाकिस्तान) के रहने वाले पृथ्वी राज कपूर को 1930 के दौरान फिल्मों के कारण कई शहरों में जाना पड़ता था। जब वह अपनी नाटक कंपनी ‘पृथ्वी थिएटर' को कई शहरों में लेकर जाने लगे तो मध्य प्रदेश के छोटे-से शहर रीवा में पहुंचे। यहां उनके साथ दोनों बेटे राज और शम्मी कपूर भी हो लिए। यहीं से दोनों परिवार की किस्मत आपस में जा मिली।
4 of 12
कपूर परिवार
- फोटो : Social media
उस दौरान करतार नाथ मल्होत्रा रीवा के आईजी थे, तो उनके सरकारी बंगले पर कपूर परिवार की बेहतरीन खातिरदारी हुई। जानकार कहते हैं कि करतार रिश्ते में पृथ्वीराज कपूर के ममेरे भाई लगते थे। धीरे-धीरे दोनों परिवार में घनिष्ठता बढ़ती गई। इसी के साथ कपूर परिवार ने मुंबई में अपना ठिकाना जमा लिया था। इसी के बाद जब मायानगरी में कपूर खानदान फिल्मों का निर्माण करने लगा तो करतार सिंह के बेटे नरेंद्र नाथ और प्रेम नाथ भी अपनी किस्मत आजमाने मुंबई चले गए।
विज्ञापन
5 of 12
कपूर भाइयों के साथ राजेंद्र नाथ
- फोटो : Social media
बाद में प्रेम नाथ ने छोटे भाई राजेंद्र नाथ को भी मुंबई बुला लिया था। इसके बाद राज कपूर और शम्मी कपूर का मल्होत्रा परिवार के घर रीवा आना-जाना लगा रहता था। कुछ समय बीतने के बाद पृथ्वी राज के बेटे राज कपूर का रिश्ता आईजी साहब की बेटी करतार मल्होत्रा के साथ तय हो गया। उस समय आईजी साहब की शान-ओ-शौकत और रुतबे का अंदाज अलग ही हुआ करता था। 12 मई 1946 को कपूर खानदान धूमधाम से रीवा में बारात लेकर गया। बारातियों को रॉयल मेंशन में ठहराया गया था। सबकी मौजूदगी में दोनों की शादी हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X