अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खबरों की सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद से कौन नहीं वाकिफ है। इस बार उर्फी अपने स्टाइल और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपने साथ हुए खराब अनुभव को लेकर वह सुर्खियां बटोर रही हैं।
Uorfi Javed: ओहो...यह कैसी मुसीबत आई उर्फी पर! सामान लेकर रफूचक्कर हुआ उबर ड्राइवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों दिल्ली में हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली में परेशानी भरे अनुभव का सामना करना पड़ा। दरअसल, उन्होंने उबर की कैब बुक की, जिसमें मौजूद ड्राइवर उनका पूरा सामान लेकर भाग गया। घटना की पूरी जानकारी उर्फी ने स्क्रीनशॉट के साथ ट्विटर पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: घूंघट पर विद्या बालन का बयान, बोलीं, सशक्तिकरण वही जब गांव की महिला पहली बार बिना घूंघट निकले
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें उन्होंने उबर के साथ अपने बेहद बुरे अनुभव को शेयर किया। साथ ही, ट्वीट में लिखकर बताया कि @UberINSupport के साथ सबसे खराब अनुभव था।
Had the worst experience with @UberINSupport @Uber in delhi,booked a cab for 6 hours,on my way to airport stopped to have lunch, the driver vanished with my luggage in the car. After interference from my male friend the driver came back completely drunk after 1 hour @Uber_India pic.twitter.com/KhaT05rsMQ
उर्फी ने अपनी पोस्ट में बताया, 'छह घंटे के लिए कैब बुक की थी। एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में लंच करने के लिए रुके। इस दौरान ड्राइवर कार से मेरा सारा सामान लेकर गायब हो गया। मेरे दोस्त ने उस ड्राइवर को फोन किया और उससे बात की, तब वह ड्राइवर एक घंटे बाद पूरी तरह से शराब के नशे में वापस आया।' उर्फी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा की शादी के गाने 'रांझा' ने एक बार फिर मचाई धूम, मेकर्स ने रिलीज किया ऑफिशियल वर्जन
उर्फी जावेद की ओर से शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में यह साफ देखा जा सकते हैं कि उन्होंने जो कैब बुक की थी उसके लिए उन्होंने 2000 रुपये से भी ज्यादा का पेमेंट कर रखा था। वहीं, स्क्रीनशॉट में ड्राइवर और बुकिंग की सारी जानकारी भी नजर आई। इस खबर को जानने के बाद यूजर्स में भी काफी नाराजगी है और हर कोई उर्फी के लिए सहानुभूति जता रहा है।
यह भी पढ़ें: खराब हिंदी बोलने पर नीसा देवगन ट्रोल और रणबीर को पसंद है रम, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें