{"_id":"62297d1beefc5b4cba59ec2a","slug":"up-election-result-counting-2022-ravi-kishan-nirahua-rani-chatterjee-manoj-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, खिले इन सितारों के चेहरे, सिर्फ इस एक्ट्रेस को लगा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
UP Election Result: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, खिले इन सितारों के चेहरे, सिर्फ इस एक्ट्रेस को लगा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
#UttarPradeshElections
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती कुछ घंटे में ही भाजपा 200 सीटों पर आगे जाती दिख रही है। सपा अभी 100 के नीचे ही है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा ने प्रचार के लिए कई भोजपुरी सितारों का सहारा लिया था। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते ही इन सितारों के चेहरे खिल गए हैं।
2 of 6
Dinesh lal yadav nirahua
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में निरहुआ ने अपनी सारी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने पूर्वांचल के कई प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। अब रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते ही, निरहुआ चैन की सांस ले रहे होंगे। यूपी बिहार में निरहुआ की काफी फैन फॉलोइंग है।
3 of 6
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने वैसे तो भाजपा के लिए चुनावी प्रचार नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर शुरू से ही वह योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। चुनावी माहौल में कंगना इंस्टाग्राम पर भाजपा को वोट करने की अपील करती दिखी थीं। जीत की ओर बढ़ रही पार्टी पर फिलहाल कंगना का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी चुनावी सरगर्मी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। रानी कांग्रेस के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कि ब्रांड अम्बेसडर बनी। कांग्रेस के इस अभियान को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाते हुए भी रानी को देखा गया लेकिन यूपी चुनाव के नतीजे रानी चटर्जी को निराश कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी गायक एवं स्टार पवन सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए इस बार कई रोड शो किए। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये। जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के लिए पवन सिंह की मेहनत रंग लाती दिख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।