{"_id":"672e0eeb9b75c5b70d0f66f7","slug":"upcoming-bollywood-movies-on-new-year-azaad-game-changer-fateh-sky-force-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"January 2025: नए साल जनवरी महीने में मिलेगा हर तरह का मसाला, एक्शन-थ्रिलर-रोमांस, आजाद-गेम चेंजर भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
January 2025: नए साल जनवरी महीने में मिलेगा हर तरह का मसाला, एक्शन-थ्रिलर-रोमांस, आजाद-गेम चेंजर भी शामिल
Fri, 08 Nov 2024 06:57 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:57 PM IST
सार
January Release 2025: यह साल जाते-जाते कई सुपरहिट फिल्में देकर जा रहा है, जिसमें सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3, छावा और पुष्पा 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इनमें से छावा और पुष्पा 2 दिंसबर में रिलीज होंगी। वहीं नए साल की रिलीज पर प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं। नए साल में जनवरी के महीने में कई बड़े स्टार्स की मेगा बजट फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2025 में कई बॉलीवुड की बहुप्रतीभित फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें अजय देवगन की फिल्म आजाद, राम चरण की गेम चेंजर, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और सोनू सूद की फतेह शामिल हैं। आइए जानते हैं ये फिल्में जनवरी में किस तारीख को रिलीज होंगी।
फिल्म आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म आजाद
फिल्म आजाद में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म दोनों की डेब्यू फिल्म है। फिल्म के धमाकेदार टीजर के बाद दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के दूसरे पोस्टर के हिसाब से अमन और राशा रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, "हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा ज़रूर रहा है। #आजाद टीजर। यह जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। टीजर के वीडियो एक महिला की आवाज के साथ खुलता है, जो वफादार घोड़े की कहानी बता रही है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती है, अजय देवगन के किरदार का परिचय होता है, और फिर अमन देवगन दिखाई देते हैं। बाद में हमने राशा की एक झलक भी देखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म आजाद महाराणा प्रताप के 'वफादार घोड़े' पर आधारित है।

गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण की गेम चेंजर
राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण के डबल रोल नजर आएंगे। फिल्म में राम के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी। शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित गेम चेंजर काफी महत्वाकांक्षी फिल्म है। इस फिल्म में संगीत थमन ने दिया है, जबकि छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के सिग्नेचर पोज में साझा की तस्वीर, फैंस से पूछा अजीब सवाल

फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
सोनू सूद की फतेह
फतेह में सोनू सूद नजर आएंगे, यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म से सोनू डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिस और शिव ज्योति राजपूत भी नजर आएंगी। इसे हिंदी भाषा में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फतेह में सोनू धमाकेदार एक्शन मोड में बड़ी-बड़ी मशीन गन चलाते और गुंडों से भिड़ते नजर आएंगे। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'करनी कथनी पर भारी होती है। सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए।' इस फिल्म को जी स्टूडियोज और सोनाली सूद ने मिलकर शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
Prabhas: रिबेल स्टार प्रभास ने होम्बले फिल्म्स के साथ साइन की तीन फिल्में, सालार 2 से होगी शुरुआत

स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स
स्काई फोर्स में अक्षय कुमार नजर आएंगे। दीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरी होगी। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर रिलीज करना सही रहेगा। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ऊपर पहली बार एयर स्ट्राइक करने की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन और थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलेगा। अक्षय के अलावा फिल्म में सारा अली खान, वीर पहाड़िया और निम्रत कौर भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। दिनेश विजान निर्मित फिल्म को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
Prabhas: अजय देवगन की आजाद के टीजर के कायल हुए प्रभास, बोले- बड़े पर्दे के लिए बनी