वक्त के साथ हर चीज में बदलाव आता है। बीते कुछ वर्षों में फिल्मों को लेकर दर्शकों का नजरिया भी काफी बदला है। इस साल ऐसी कई फिल्में आईं, जिनका कंटेंट दर्शकों को पसंद नहीं आया और फिल्म खारिज कर दी गईं। यही वजह है कि निर्माता-निर्देशक अब स्टोरीलाइन पर पहले से अधिक फोकस कर रहे हैं। उनकी कोशिश ऐसी फिल्में बनाने की हैं, जो आज की पीढ़ी को आकर्षित कर सकें और उन्हें खुद से जुड़ी महसूस हों। इस कड़ी में दोस्ती के कॉन्सेप्ट को भी खूब एक्सप्लोर किया जा रहा है, जो युवा दर्शकों का पसंदीदा मुद्दा है। आने वाले दिनों में दोस्ती पर आधारित यह फिल्में रिलीज हो रही हैं...
Bollywood Movies: यारी-दोस्ती पर आधारित हैं यह आगामी फिल्में, मिलेगा मस्ती का जबरदस्त डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डबल एक्सएल'
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी बॉडी शेमिंग के मुद्दे को उठाती नजर आएंगी। यह फिल्म दो प्लस साइज महिलाओं पर आधारित है। फिल्म में दोनों के बीच गहरी दोस्ती दिखाई गई है। साथ ही वह सभी मसले हैं, जिनसे उनका हर रोज सामना होता है। दोनों के बीच एक जो सामान्य चीज है, वह है बॉडी शेमिंग का शिकार होना, इससे दोनों ही कनेक्ट करती हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है।
'द आर्चीज'
इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें कई स्टार किड्स हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर का नाम शामिल है, जो इसमें लीड रोल में होंगे। यह फिल्म आर्चीज कॉमिक्स के भारतीय रूपांतरण को एक रेट्रो फील और लुक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
'यारियां 2'
दिव्या खोसला कुमार की यह फिल्म वर्ष 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ की रीमेक है। यह कहानी चचेरे भाई-बहन की दोस्ती पर आधारित हैष इसमें एक फैमिली की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक दोस्ती के धागे से बंधी हुई। इस फिल्म में पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर लीड रोल में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी।
'फुकरे 3'
फिल्म 'फुकरे' के दो पार्ट आने के बाद अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट,अली फजल, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।