फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Period Movies: 'हरि हर वीरा मल्लू' से लेकर 'कनप्पा' तक, 'छावा' के बाद ये पीरियड फिल्में भी दिखा सकती हैं कमाल

Sun, 23 Feb 2025 09:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2025 09:00 AM IST
सार

Period Movies: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों छाई हुई है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच आज हम आपको कुछ आगामी पीरियड वॉर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Upcoming Period Drama Movies After Chhaava Hari Hara Veera Mallu Kannappa The Battle Story Of Somnath
आगामी पीरियड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल कर रही है। दर्शकों ने इस पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म को दिल से सराहा, है। यही वजह है कि अब यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। ऐसी ही बहुत सी आगामी फिल्में हैं जिनसे टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की उम्मीदें जताई जा रही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में...


Bollywood Celebs: इन सितारों ने दो-दो रीति-रिवाज से रचाई शादी, आदर जैन-अलेखा के अलावा ये नाम भी शामिल

Upcoming Period Drama Movies After Chhaava Hari Hara Veera Mallu Kannappa The Battle Story Of Somnath
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया
हरि हर वीरा मल्लू

यह फिल्म भारतीय तेलुगु भाषा की ऐतिहासिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो 17वीं शताबदी के मुगल साम्राज्य पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। वहीं, इसकी पटकथा जगरलामुडी और साईं माधव बुर्रा ने लिखी है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही जैसे नाम भी फिल्म में मौजूद हैं।
Aamir Khan: आमिर खान बोले- ‘महाभारत बनाना मेरा सपना है’, बेटे जुनैद की फिल्म असफल होने पर दुखी हैं अभिनेता

Upcoming Period Drama Movies After Chhaava Hari Hara Veera Mallu Kannappa The Battle Story Of Somnath
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
कन्नप्पा

कन्नप्पा एक तेलुगु भाषा की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इसे मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। विष्णु मांचू इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। हिंदू धर्म में कन्नप्पा का बड़ा महत्व है। उनकी कहानी को इस फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Period Drama Movies After Chhaava Hari Hara Veera Mallu Kannappa The Battle Story Of Somnath
द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज

'कांतारा' फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी अब एक और ऐतिहासिक फिल्म में नजर आने वाले हैं, और इस बार वह मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का नाम 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' रखा गया है। इसका निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन
Upcoming Period Drama Movies After Chhaava Hari Hara Veera Mallu Kannappa The Battle Story Of Somnath
फिल्म 'केसरी वीर' में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ

'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो 14वीं शताबदी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं की कहानी को बयां करती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed