उर्फी जावेद हमेशा ही अपने बोल्ड और अजब-गजब फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि लोगों को उनके लुक्स खास रास नहीं आते हैं और इसी के चलते उन्हें अक्सर कई बार ट्रोल भी होना पड़ जाता है। फिलहाल उर्फी को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह अपने आउटफिट्स में कोई न कोई नया एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में उर्फी को एक बार फिर से मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। झमाझम बारिश में उनका अंदाज जुदा नजर आ रहा है।
Urfi Javed: झमाझम बारिश में उर्फी जावेद ने दिखाया बोल्ड अंदाज, लिपस्टिक रखने की जगह पर टिकी लोगों की नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी को छोटे से क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने स्कर्ट के साथ टॉप को भी बेल्ट से टाई किया हुआ है। जिसे देखने के बाद हमेशा की तरह कई यूजर्स उन्हें कपड़ों के लिए ट्रोल कर रहे हैं, हालांकि कई यूजर्स की निगाहें उनकी ड्रेस में लिपस्टिक रखने के लिए बनाई गई जगह पर जाकर टिक गईं।
उर्फी का स्टाइल देख हैरान हुए लोग
देखा जा सकता है कि उर्फी नीचे की तरफ झुकती हैं और अपनी हील्स के पास से लिपस्टिक निकालती हैं। दरअसल उन्होंने अपने टखने के पास एक छोटे से बैग को लगाया हुआ है और उसी में उन्होंने अपनी लिपिस्टिक को संभाल कर रखा था। उनका ये अलग स्टाइल देखने के बाद लोग एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
उर्फी का ये लिपस्टिक रखने का अंदाज देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, कुछ नोटिस किया लिपस्टिक कहां रखा है हील्स में। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- उनके कपड़े हमेशा अलग होते हैं। जहां यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनकी तारीफ भी करते दिख रहे हैं। फिलहाल जानकारी के मुताबिक उर्फी का नाम सबसे ज्यादा सर्च की गई एशियन की लिस्ट में आया है और उन्होंने कई जानी मानी एक्ट्रेसेस को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।