{"_id":"62cac5ad799e0e294d2649a0","slug":"urfi-javed-bold-look-on-eid-al-adha-she-spoted-in-yellow-saree-and-front-cut-blouse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: ईद पर उर्फी जावेद का अवतार देख फैंस हुए हैरान, कहा- नजर ही नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: ईद पर उर्फी जावेद का अवतार देख फैंस हुए हैरान, कहा- नजर ही नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने अजब-गजब फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह कभी बोरे से बनी ड्रेस पहनकर आ जाती हैं तो कभी फोटोज चिपका लेती हैं और कभी-कभी तो फूलों की ड्रेस भी पहन लेती हैं। लेकिन इस बार उर्फी कुछ ऐसी वैसी ड्रेस नहीं बल्कि साड़ी पहने नजर आईं। लेकिन इस बार साड़ी के साथ उनका ब्लाउज काफी अलग सा था।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
दरअसल आज उर्फी जावेद भी अपने दोस्तों के साथ बकरीद मना रही हैं। इस खास मौके के लिए वह सज संवरकर जा रही थीं। ऐसे में पैपराजी की नजर उर्फी पर पड़े ऐसा तो हो नहीं सकता। उर्फी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। तस्वीरों में उर्फी जावेद ने जो साड़ी पहनी है वह फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस साड़ी के साथ उन्होंने कटा हुआ ब्लाउज पहना है। हल्के पीले रंग की फ्लोरल साड़ी के साथ उर्फी ने मैचिंग नीले रंग का कटा हुआ ब्लाउज पहना है।
इस बार फैंस को उनका ये अंदाज पसंद आ रहा है। साड़ी में वह खूबसूरत लग रही हैं। उनकी बिखरी जुल्फें देखकर फैंस उर्फी पर से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। बकरीद के खास मौके पर वह पैपराजी को मिठाई खिलाती और खाती भी नजर आईं। उर्फी के इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स के कमेंट आए हैं। एक शख्स ने लिखा बहुत खूबसूरत हो। वहीं दूसरे ने कहा- नजर ही नहीं हट रही। वहीं हमेशा की तरह कई लोग उनके वीडियो पर अजीबो-गरीब कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिन पहले कॉफी विद करण में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। वहां उन्होंने उर्फी को फैशन आइकन बता दिया था। इसके बाद से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया था। उन्होंने कहा था कि- रणवीर आप बहुत स्वीट हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।