छोटे पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और अपनी तस्वीरों व वीडियोज के जरिए हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपने अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं, उनकी हर एक पोस्ट आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। फिलहाल इस समय उर्फी जावेद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं सेल्फी लेने आया फैन भी तुरंत पीछे हट गया।
Urfi Javed: फैन ने एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद से की सेल्फी की डिमांड, एक्ट्रेस के जवाब ने किया सबको हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद को जहां लोग उनके कपड़ों के लिए ट्रोल करते नजर आते हैं तो वहीं उनके फैंस की भी कोई कमी नहीं है। जब वह बाहर निकलती हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी की डिमांड करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही नजारा हाल ही में एयरपोर्ट पर भी मिला, लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे। हालांकि एक प्रशंसक को उर्फी जावेद ने जो जवाब दिया जो काफी मजेदार था।
Urfi Javed: उर्फी जावेद के फैशन ने उड़ाए नेटिजन्स के होश, ट्रोल कर बोले- पेन की स्याही पी ली क्या?
अपने जवाब से फैंस को किया हैरान
पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद को देखते ही लोग सेल्फी लेने के लिए आ गए। इसी बीच बार-बार सेल्फी लेने की डिमांड कर रहे एक फैन से उर्फी जावेद कहती हैं कि वो पहली सेल्फी फ्री में देती हैं और दूसरी के लिए चार्ज करती हैं। बस इतना सुनते ही उनका फैन तुरंत पीछे हट जाता है। हालांकि इसके बाद वह काफी फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आईं।
सिंपल लुक में दिखीं उर्फी जावेद
हमेशा ही अपने कपड़ों में एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी इस बार सिंपल लुक में दिखाई दीं। वह पर्पल कलर के डीप नेक क्रॉप टॉप और मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ लाइट मेकअप और हाई हील्स को पियर करे लुक को कंप्लीट किया था।
Urfi Javed On Chahat: 'दो बार बीवी बनकर क्या कर लिया', चाहत खन्ना के मां-आंटी वाले कमेंट पर भड़कीं उर्फी जावेद