{"_id":"6307314121187a4426091a62","slug":"urfi-javed-shares-video-of-a-dog-in-stylish-dress-made-by-green-leafs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: डॉगी पर भी चढ़ा उर्फी के अतरंगी फैशन का रंग, पत्ते-बोरी की ड्रेस पहने सामने आया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: डॉगी पर भी चढ़ा उर्फी के अतरंगी फैशन का रंग, पत्ते-बोरी की ड्रेस पहने सामने आया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डॉगी पर भी चढ़ा उर्फी के अतरंगी फैशन का रंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के चलते वह अक्सर इंटरनेट पर सनसनी मचाती नजर आती हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर खूब नए-नए प्रयोग करती हैं। कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है। मगर, उर्फी इससे बेफिक्र ही रहती हैं। उर्फी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मगर, इस बार वह अपने कपड़े नहीं, बल्कि एक डॉगी के कपड़ों को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा की है। इसमें एक डॉगी नजर आ रहा है। उसके कपड़े फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वीडियो के साथ उर्फी ने लिखा है, 'आउटफिट उर्फी जावेद से प्रेरित।' वैसे वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉग के आउटफिट उर्फी जावेद के आउटफिट्स से कम स्टाइलिश नहीं हैं। बता दें कि यह वीडियो दरअसल, उर्फी के एक फैन ने साझा किया था, जिसे उर्फी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि डॉग ने पत्तों से बनी एक बेहद स्टाइलिश सी ड्रेस पहन रखी है। इतना ही नहीं, डॉगी बोरी से बनी ड्रेस भी नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उर्फी ने लिखा, 'डोंट वेस्ट द वेस्ट।' बता दें कि उर्फी जावेद खुद भी अपने कपड़ों को लेकर खूब लाइमलाइट में रहती हैं। वह कभी बोरी से तैयार ड्रेस पहनती नजर आती हैं तो कभी साड़ी से तैयार स्कर्ट पहनकर पोज देती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी जावेद अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। उर्फी को फैशन और कपड़ों की अच्छी समझ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडलिंग की दुनिया में आने से पहले वह दिल्ली में एक फैशन डिजाइनर के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उर्फी अपने गैलेक्सी स्टाइल ड्रेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। उर्फी ने गैलेक्सी से प्रेरित होकर यह ड्रेस पहनी, जिसमें उनका लुक खूब पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।