फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Twitter Review: लोगों को रास नहीं आई विजय-अनन्या की केमिस्ट्री,फिल्म को मिल रही मिली जुली प्रतिक्रिया

Thu, 25 Aug 2022 01:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Liger Twitter Review Vijay Deverakonda Ananya Panday Starrer Is Released on Box Office News in Hindi
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' बायकॉट की उठती मांग के बीच आज आखिरकार आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं अनन्या इस से साउथ में कदम रख चुकी हैं। विजय फिल्म में हकलाने वाले एक  बॉक्सर भूमिका में हैं और अनन्या उनकी लवर के रूप में नजर आ रही हैं। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह देश-विदेश में तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही बने हुए बज को देखते हुए फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने बहुत लोग पहुंचे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर ‘लाइगर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। चलिए देखते हैं   दर्शकों को विजय और अनन्या की फिल्म कैसी लगी..

Liger Twitter Review Vijay Deverakonda Ananya Panday Starrer Is Released on Box Office News in Hindi
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ 'लाइगर' हुई रिलीज
बेहतरीन कलाकारों और पूरे देश में  जोरों-शोरों से प्रचारित फिल्म 'लाइगर' को लेकर लोगों की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। विजय देवरकोंडा और अनन्या अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों के मिले- जुले रिएक्शन्स मिले हैं। जहां कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक सब शानदार लगा, वहीं कई दर्शकों को विजय और अनन्या का रोमांस रास नहीं आया। 'लाइगर' देखने के बाद एक फैन ने लिखा, ' फिल्म का फर्स्ट हाफ अच्छा है और राम्या कृष्णन का किरादर भी शानदार है। देवरकोंडा के लुक्स और फाइट बेहतरीन हैं, लेकिन लव ट्रैक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया।'   

Liger Twitter Review Vijay Deverakonda Ananya Panday Starrer Is Released on Box Office News in Hindi
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय की हुई तारीफ
विजय के एक फैन ने उनकी मेहनत की तारीफ और उनकी तुलना सुशांत सिंह राजपूत से करते हुए लिखा, 'जो तेलुगू सुपरस्टार की फिल्म लाइगर को बायकॉट कर रहे हैं. वह उन्हें दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बना रहे हैं।' दूसरे ने फिल्म के सेकेंड हाफ की तारीफ करते हुए लिखा, 'लाइगर का सेकेंड हाफ अच्छा है.. फाइट्स और बीजीएम कमाल के हैं…थोड़ा ड्रैग लेकिन क्लाइमेक्स बढ़िया है. लास्ट का सीन रोमांचक लगा।' इसके साथ ही बहुत से दर्शकों को फिल्म में विजय के लुक्स और गाने भी बहुत पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Twitter Review Vijay Deverakonda Ananya Panday Starrer Is Released on Box Office News in Hindi
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी और अनन्या के साथ केमिस्ट्री में नहीं दिखा दम
जहां कुछ दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें 'लाइगर' ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। एक दर्शक ने फिल्म का पर्सनल रिव्यू करते हुए लिखा, '‘लाइगर एक एवरेज फिल्म है जिसे मेरी तरफ से पांच में दो रेटिंग है…क्योंकि कहानी में बिल्कुल भी नयापन नहीं है।' वहीं एक ने पुरी जगन्नाथ को टारगेट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'सॉरी पुरी सर हम सिर्फ अपने पसंदीदा स्टार के लिए देख रहे हैं..।' फिल्म को लोगों का ऐसा ही मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है।  


 

विज्ञापन
Liger Twitter Review Vijay Deverakonda Ananya Panday Starrer Is Released on Box Office News in Hindi
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

माइक टायसन का कैमियो
फिल्म की बात करें तो 'लाइगर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन फिल्म है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा विशु रेड्डी, राम्या कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। इतना ही नहीं फिल्म में वर्ल्ड के पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed