फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Collection: विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' ने की रिकॉर्ड ओपनिंग, लेकिन तेलुगू भाषी इस शहर में हालत खराब

Thu, 25 Aug 2022 01:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 01:24 PM IST
सार

लाखों-करोड़ों फैंस के दिल की धड़कन विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' ने आज यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda film Liger made a record on its opening the situation worsens in Telugu speaking city
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाखों-करोड़ों फैंस के दिल की धड़कन विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' ने आज यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। साथ ही, रिकॉर्ड ओपनिंग भी हासिल की, लेकिन तेलुगू भाषी शहर में ही इस फिल्म के तेलुगू वर्जन की शुरुआत काफी अच्छी नहीं मानी जा रही है। दरअसल, इस शहर में फिल्म के तेलुगू वर्जन की एडवांस बुकिंग पिछली कई बड़ी हिट के मुकाबले सबसे कम रही। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दक्षिण भारत के किस राज्य में लाइगर की एडवांस बुकिंग कितनी रही और यह किन-किन फिल्मों से पिछड़ गई?

Vijay Deverakonda film Liger made a record on its opening the situation worsens in Telugu speaking city
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सभी भाषाओं में इतनी रही एडवांस बुकिंग
सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'लाइगर' की एडवांस बुकिंग विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग कही जा रही है। दरअसल, तेलुगू भाषा में फिल्म का कारोबार काफी अच्छा बताया जा रहा है। वहीं, सभी भाषाओं में कुल मिलाकर फिल्म ने करीब आठ करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल की। 

Vijay Deverakonda film Liger made a record on its opening the situation worsens in Telugu speaking city
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेलुगू भाषी इस शहर में पिछड़ी
लाइगर को भले ही करीब आठ करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिली है, लेकिन तेलुगू भाषी शहर हैदराबाद में यह फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल, साउथ सिनेमा की कई फिल्मों की एडवांस बुकिंग के मुकाबले में यह फिल्म सबसे पीछे रही है। हैदराबाद में पहले दिन लाइगर के कुल 832 शो चलेंगे, जिनमें एडवांस बुकिंग के तहत फिल्म ने करीब 4.05 करोड़ की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda film Liger made a record on its opening the situation worsens in Telugu speaking city
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन फिल्मों से पार नहीं पा सकी लाइगर
हैदराबाद शहर में एडवांस बुकिंग के मामले में लाइगर आरआरआर, सरकारु वारि पाटा, केजीएफ1, भीमला नायक, राधेश्याम, आचार्य आदि फिल्मों से पिछड़ गई है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म आरआरआर है। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda film Liger made a record on its opening the situation worsens in Telugu speaking city
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
फिल्म  एडवांस बुकिंग
आरआरआर  10.57 करोड़
सरकारु वारि पाटा  8.17 करोड़
केजीएफ 2 6.46 करोड़
भीमला नायक 6.30 करोड़
राधेश्याम  6.21 करोड़
आचार्य  5.17 करोड़
लाइगर 4.05 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed