{"_id":"63072169b3b7fb65805ef52e","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-ayan-mukerji-brahmastra-new-song-dance-ka-bhoot-sung-by-arijit-singh-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dance Ka Bhoot Song: 'ब्रह्मास्त्र' का तीसरा गाना 'डांस का भूत' रिलीज, रणबीर ने लड़ाया इश्क का पेच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dance Ka Bhoot Song: 'ब्रह्मास्त्र' का तीसरा गाना 'डांस का भूत' रिलीज, रणबीर ने लड़ाया इश्क का पेच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का तीसरा गाना 'डांस का भूत' आखिर रिलीज हो गया है। यह इस फिल्म का तीसरा गाना है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इससे पहले फिल्म के दो और गाने- 'केसरिया' और 'देवा देवा' पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं और यह फैंस को खूब पसंद आए। 'डांस का भूत' गाने का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका था, जिसके बाद फैंस की बेचैनी और बढ़ गई। आज रिलीज हुए इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह गाना काफी धमाकेदार है। इसमें रणबीर कपूर काफी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआती बोल हैं, 'नाचेगा दीवाना. देखेगा जमाना...'। गाने की शुरुआत में रणबीर की एंट्री धांसू अंदाज में दिखाई गई है। बैकग्राउंड में रावण का पुतला दिखाया गया है। गाने में दशहरा का त्योहार दिखाया गया है। रणबीर कपूर पांडाल में डांस करते नजर आते हैं।
3 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में रणबीर कपूर का लुक भी काफी जबरदस्त है। ग्रे जींस, व्हाइट टीशर्ट के साथ उन्होंने रेड कलर की ओपन शर्ट पहन रखी है। उनके डांस मूव्स कमाल के हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वह सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि डांसर भी कमाल के हैं। अपने डांस से रणबीर फैंस की हार्टबीट बढ़ाते नजर आ रहे हैं। गाने में त्योहार की रौनक दिखाई गई है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने दिए हैं। वहीं, अरिजीत सिंह ने इसे अपनी शानदार अवाज में गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर (शिवा) और आलिया भट्ट (ईशा) के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। तकरीबन दस साल की मेहनत और एक मेगा बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया की जोड़ी पहली बार नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।