फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन

Thu, 25 Aug 2022 12:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 12:36 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 दिन से अस्पताल में भर्ती राजू को आखिरकार होश आ गया है। 

 

 

विज्ञापन
Raju Srivastava gained consciousness after 15 days of being hospitalized
raju srivastava - फोटो : social media

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है।  इसी बीच अब कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्चव को होश आ गया है। 


 

 

 

 

Raju Srivastava gained consciousness after 15 days of being hospitalized
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।  उनके निजी सचिव ने यह भी जानकारी दी कि बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।
 



 
Raju Srivastava gained consciousness after 15 days of being hospitalized
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

इससे पहले हाल ही में राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने भी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर और उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। ऐसे में अब उनके होश में आने की खबर सुन उनके चाहने वालों ने चैन की सांस ली होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava gained consciousness after 15 days of being hospitalized
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए अचनाक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने यह जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौर पड़ा है। इसके बाद से ही उनका इलाज दिल्ली के एम्स में जारी है। इस दौरान उनकी सेहत में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिले। हालांकि, काफी दिनों बाद राजू से जुड़ी कोई अच्छी खबर सामने आई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed