{"_id":"5c592794bdec2273816661ef","slug":"uri-actor-vicky-kaushal-rejected-farhan-akhtar-bhaag-milkha-bhaag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल पहले इस एक्टर को कर दिया गया था रिजेक्ट, अब एक साल में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल पहले इस एक्टर को कर दिया गया था रिजेक्ट, अब एक साल में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उरी की जबरदस्त सक्सेस ने विक्की कौशल को बॉलीवुड के मेनस्ट्रीम एक्टर्स की लाइन में खड़ा कर दिया है। कड़ी मेहनत के बाद विक्की कौशल आज जहां पर खड़े हैं जाहिर हैं ऐसे में वो इस सफलता के हकदार भी हैं। मसान से बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले विक्की ने हाल में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस फिल्म से पहले उन्होंने कई जगह ऑडीशन दिया जहां उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म रही फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग के लिए विक्की कौशल ने ऑडीशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये फिल्म एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 164 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है।
3 of 5
vicky kaushal
- फोटो : amar ujala
साल 2015 में विक्की ने मसान से डेब्यू किया। फिल्म ने इंटरनेशनल स्तर पर कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद आई उनकी राजी (195 करोड़) और संजू (585 करोड़) ने धुआंधार कमाई से तहलका ही मचा दिया। हालांकि इन फिल्मों से वो मेनस्ट्रीम एक्टर्स की लाइन में जगह नहीं बना पाए थे लेकिन उरी से वो ये मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : amar ujala
विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की बात करें तो यह अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने शनिवार को धुआंधार कमाई की और 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Vicky Kaushal, Yami Gautam
- फोटो : amar ujala
फिल्म की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हारी ने मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।