{"_id":"5c591b41bdec22272037390d","slug":"70th-birthday-to-lead-and-supporting-actor-of-raj-kiran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी के धोखे ने इस एक्टर को बना दिया 'पागल', कभी हर फिल्ममेकर की पहली पसंद था ये सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी के धोखे ने इस एक्टर को बना दिया 'पागल', कभी हर फिल्ममेकर की पहली पसंद था ये सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kiran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'अर्थ', 'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा', 'तेरी मेहरनबानियां', 'बसेरा', 'बुलंदी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राज किरण (Raj Kiran) का आज जन्मदिन (Birthday) है। राज किरण का पूरा नाम राज किरण मेहतानी है। 5 फरवरी 1949 को उनका मुंबई में जन्म हुआ। राज किरण अभी कहां हैं ये बात किसी को नहीं बता क्योंकि किसी का कहना है कि राज पागल खाने में हैं किसी का कहना है कि वह कई साल से लापता है।
2 of 5
Raj Kiran
बॉलीवुड की बेहद चर्चित फिल्म 'अर्थ' का ये गाना 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' जाने कितने लोगों ने गुनगुनाया होगा लेकिन अस्सी के दशक तक पर्दे पर छाया रहा राज किरण गुमनामी के अंधेरों में कब खो गया ये किसी को पता तक नहीं चला। एक दशक से भी ज्यादा समय तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली कि वे कहां हैं और किस हालत में हैं। इस दौरान राज किरण की मौत की अफवाह भी उड़ी।
3 of 5
Raj Kiran
साल 2011 में फिल्म 'कर्ज' में राज किरण के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर जब राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो पता चला कि राज पिछले दस साल से अमेरिका के अटलांटा में एक पागलखाने में भर्ती है। उन्होंने बताया कि राज किरण को उनकी पत्नी और बेटे ने धोखा दिया था, तब से वे डिप्रेशन में चले गए थे और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वहीं दीप्ति नवल ने उन्हें अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood flashback raj kiran
वहीं दूसरी तरफ राजकिरण की पत्नी रूपा और बेटी ऋषिका का कहना है कि ऋषि के दावे में सच्चाई नहीं है। ऋषिका के मुताबिक उनके पिता 9 साल से गुमशुदा हैं। उनकी तलाश पुलिस और प्राइवेट डिटेक्टिव कर रहे हैं। राज किरण टीवी पर आखिरी बार शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर में नजर आए थे। ये बात है साल 1994 की।
विज्ञापन
5 of 5
Raj Kiran
राज किरण जब तक फिल्मों में थे, सभी ने पूछा, स्वागत किया, लेकिन जब फिल्मों से नाता टूटा तो इंडस्ट्री के लोगों ने भी राज किरण को अपनी जिंदगी से निकाल फेंका, ठीक वैसे ही जैसे कोई दूध से मक्खी निकालकर फेंक देता है। कई लोगों की मानें तो बेशक राज किरण ने फिल्में छोड़ दी थीं लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था, पर डिप्रेशन और पागलपन के चलते उनका सारा पैसा खत्म हो गया।
अब राज किरण इस दुनिया में हैं भी या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बेहद दुख की बात है कि 70 और 80 के दशक का ये सुपरस्टार ऐसे भुला दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।