{"_id":"5c691a51bdec2259c53e196f","slug":"uri-actor-vicky-kaushal-says-pulwama-attack-should-not-be-forgiven-and-forgotten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर बोले विक्की कौशल, इस आतंकी हमले को न भुलाया जाए न माफ किया जाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमले पर बोले विक्की कौशल, इस आतंकी हमले को न भुलाया जाए न माफ किया जाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म (Uri) ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।
2 of 4
Vicky Kaushal
‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और 48 ऑवर प्रोजेक्ट के पहले संस्करण 'एक्ट फेस्ट 2019' के दौरान विक्की कौशल ने कहा, ‘‘पुलवामा हमले का जवाब देना जरूरी है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।’’
3 of 4
uri
- फोटो : instagram
सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है मुझे इसकी ज्यादा जानाकरी नहीं है...ऐसा करें, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए..ऐसी बातें करना आसान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सरकार सबसे बेहतर विकल्प पर विचार कर रही होगी, वे इन सब पर चर्चा कर रहे होंगे और हमें यह सब उन पर छोड़ देना चाहिए। इसे न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
बता दें आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की मदद के लिए फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की टीम ने सेना कल्याण कोष में एक करोड़ दिए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि ऐसे वक्त में जवानों का साथ देने के लिए आगे आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।