{"_id":"5c419c63bdec227367365c95","slug":"uri-download-and-man-got-message-on-piracy-by-vicky-kaushal-and-yami-gautam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन लीक होते देख 'उरी' की टीम ने की 'सर्जिकल स्ट्राइक', डाउनलोड कर पछताया ये शख्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑनलाइन लीक होते देख 'उरी' की टीम ने की 'सर्जिकल स्ट्राइक', डाउनलोड कर पछताया ये शख्स
विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए उरी इस साल की पहली हिट फिल्म बन गई है। 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अभी तक 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है हालांकि इस फिल्म को भी पाइरेसी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पाइरेटेड वर्जन की वजह से फिल्म मेकर्स को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है।
2 of 5
uri
- फोटो : Instagram
ऐसा लग रहा है सर्जिकल स्ट्राइक की तरह मेकर्स ने ऐसा कुछ किया जिससे पाइरेटेड वर्जन डाउनलोड करने वालों को ही ट्रोल कर दिया गया। फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे सिनेमाहॉल में जाकर देखें इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीका खोज निकाला है जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला।
3 of 5
uri
- फोटो : instagram
मजेदार बात ये है कि प्रयोग काफी सफल रहा और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शख्स ने उरी को टोरेंट से डाउनलोड करने की कोशिश की और 3.8 जीबी की भारी भरकम फाइल भी डाउनलोड कर ली।असल में 40 सेकेंड के वीडियो में केवल विक्की कौशल और यामी गौतम हैं। वीडियो में पहले तो लगता है कि फिल्म चल रही है लेकिन थोड़ी ही देर में विक्की और यामी गौतम पाइरेटेड फिल्म नहीं देखने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vicky kaushal
- फोटो : instagram
विक्की कौशल कहते हैं कि 'हमने आपकी स्क्रीन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है और आपको पता भी नहीं चला। फिल्म थियेटर में जाकर देखिए चोरी छिपे अवैध रूप से डाउनलोड करके नहीं।' वहीं यामी गौतम कहती हैं कि 'जब हमारी आर्मी सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार सकती है तो क्या हम आपके टोरेंट में घुस नहीं सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
vicky kaushal
- फोटो : Instagram
बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। खासकर विक्की कौशल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।