{"_id":"5e395bcc8ebc3ee61568e397","slug":"urmila-matondkar-birthday-unseen-pic-of-rangeela-girl-urmila-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगीला से राजनीति तक कुछ ऐसे बदलती गईं उर्मिला मातोंडकर, यहां देखें UNSEEN तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रंगीला से राजनीति तक कुछ ऐसे बदलती गईं उर्मिला मातोंडकर, यहां देखें UNSEEN तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर का आज जन्मदिन है। आज 46वां जन्मदिन मना रहीं उर्मिला लंबे वक्त से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। मुंबई में जन्मीं उर्मिला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्मों के बाद अब उर्मिला ने राजनीति का रुख कर लिया है। उर्मिला के जन्मदिन पर आइए दिखाते हैं उर्मिला मातोंडकर की अनदेखी तस्वीरें।
2 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
3 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rangeela Urmila
उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं। वह आखिरी बार साल 2014 में मराठी फिल्म 'अजूबा' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : Social Media
उर्मिला मातोंडकर ने 10 साल छोटे कश्मिरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। उर्मिला मातोंडकर ने पिछले साल मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उर्मिला चुनाव हार गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।