फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस से इस्तीफा देते ही ट्रोल हुईं उर्मिला, यूजर्स बोले- कश्मीरी पति के साथ मिलकर कहीं...

Wed, 11 Sep 2019 12:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar got trolled after quit Mumbai Congress party
Urmila Matondkar - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल राजनीति करने के लिए कर रही है। अचानक से पार्टी छोड़ने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उर्मिला मातोंडकर को ट्रोल कर रहे हैं। 
Urmila Matondkar got trolled after quit Mumbai Congress party
urmila matondkar, shatrughan - फोटो : social media
Abhinav Thakur ने उर्मिला मातोंडकर का मजाक बनाते हुए ट्विटर पर लिखा- 'सूत्र कह रहे हैं कि वह अब महबूबा मुफ्ती की पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं और अपने कश्मीरी पति के साथ मिलकर पत्थर फेंकने वाली हैं।' Shalini Bajpai ने लिखा- 'उर्मिला मातोंडकर, जिन्होंने उत्तरी मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गईं, उन्होंने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हो जा रंगीला रे... रंग बदलती लेडी केजरीवाल उर्मिला।' 
 

 


 

 
Urmila Matondkar got trolled after quit Mumbai Congress party
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
Raghav Masoom ने फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के डायलॉग्स के साथ उर्मिला मातोंडकर के राजनीतिक करियर को जोड़ते हुए संजय दत्त और अरशद वारसी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में लिखा था- 'भाई,ये तो शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई तरह के मीम्स बनाकर उर्मिला मातोंडकर को ट्रोल किया जा रहा है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar got trolled after quit Mumbai Congress party
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर - फोटो : file photo
गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते समय अपने बयान में कहा कि मुंबई कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी पार्टी को मजबूत बनाना चाहते नहीं हैं अथवा वे ऐसा करने में अक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं निहित स्वार्थों (वाले व्यक्तियों) को इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय मेरा इस्तेमाल ऐसे माध्यम के रूप में किया जाए जिससे अंदरूनी गुटबाजी का सामना किया जा सके। 
 

 
विज्ञापन
Urmila Matondkar got trolled after quit Mumbai Congress party
Urmila Matondkar - फोटो : amar ujala mumbai
बात को आगे बढ़ाते हुए मातोंडकर ने कहा कि उनके मन में पहली बार इस्तीफा देने की बात तब आई जब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को 16 मई के लिखे पत्र में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपने पत्र में उन्होंने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम के करीबी सहयोगियों संदेश कोंदविल्कर और भूषण पाटिल के कृत्यों की आलोचना की थी। मातोंडकर ने दावा किया कि उत्तरी मुंबई में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए कुछ जिम्मेदार लोगों के नाम उन्होंने अपने पत्र में लिखे, लेकिन उनकी जवाबदेही तय करने की जगह उन्हें नए पदों के रूप पुरस्कार दिया गया।

पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से नाता तोड़ा, पार्टी में तुच्छ राजनीति को बताया वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed