फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवसेना ज्वॉइन करते ही कंगना रणौत पर फिर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

Tue, 01 Dec 2020 09:32 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Tue, 01 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar slam on Kangana Ranaut after join Shiv Sena
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शिवसेना ज्वॉइन करने के बाद एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा है। उर्मिला ने कहा है कि कंगना रणौत को 'बेवजह अहमियत' दी गई। बीजेपी और शिवसेना के बीच उस समय जुबानी जंग तेज हो गई थी जब कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से कर दी थी। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में दिए गए बयानों के वक्त ये भी बयान दिया था। कंगना और उर्मिला के बीच काफी जुबानी जंग हो चुकी है।

Urmila Matondkar slam on Kangana Ranaut after join Shiv Sena
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

उस वक्त उर्मिला ने कंगना को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, "पूरा देश ड्रग का अभिशाप झेल रहा है। क्या उन्हें (कंगना को) पता नहीं कि हिमाचल में ही ड्रग्स पैदा होते हैं। उन्हें अपने घर से इसकी सफाई की शुरुआत करनी चाहिए।" उर्मिला ने शिवसेना की सदस्यता लेने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया के दौरान कहा, "इससे पहले दिए गए सक्षात्कारों में मुझसे ज्यादातर सवाल कंगना को लेकर पूछे गए हैं। मुझे लगता है कि कंगना को बेवजह इतनी अहमियत दी गई है। मैं नहीं समझती कि उन्हें और अहमियत दी जानी चाहिए।"

Urmila Matondkar slam on Kangana Ranaut after join Shiv Sena
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

उर्मिला ने इस बात की पुष्टि भी की है कि उनका नाम विधान परिषद की सदस्यता के लिए बढ़ाया गया है। इससे पहले शिवसेना के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई थी कि उर्मिला मातोंडकर का नाम राज्यपाल कोटे से विधान परिषद की सदस्यता के लिए बढ़ाया गया है। उर्मिला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "मुझे बताया गया है कि मेरा नाम विधान परिषद के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है। मैं अपने राजनीतिक जीवन में महिलाओं के मुद्दे पर काम करना चाहती हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar slam on Kangana Ranaut after join Shiv Sena
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

जब उनसे कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात पूछी गई तब उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी छोड़ा था, जनसेवा नहीं। 46 साल की उर्मिला ने सितंबर 2019 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। वो सिर्फ़ पांच महीने तक कांग्रेस में रही थीं। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर उत्तरी मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। बीजेपी के गोपाल शेट्टी के हाथों वो ये चुनाव हार गई थीं।

विज्ञापन
Urmila Matondkar slam on Kangana Ranaut after join Shiv Sena
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : PTI

उर्मिला ने शिवसेना में शामिल होने की बात पर कहा, "मैं शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व और उनके काम से काफी प्रभावित हूँ इसलिए मैंने शिवसेना ज्वॉइन करने का फैसला लिया। पार्टी में शामिल होने से पहले उद्धव ठाकरे ने खुद मुझे कॉल किया था।" उन्होंने कहा कि शिवसेना की महिला शाखा पहले से ही मजबूत है और मुझे उनके साथ काम करके खुशी होगी।

पढ़ें: कुछ इस तरह अनस सईद की बेगम बनी थीं सना खान, शौहर का निकाह पढ़ते हुए वीडियो आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed