एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
urvashi dholakia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'नच बलिये सीजन 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो की टीआरपी भी अच्छी जा रही है । इस बार शो की खास बात ये है कि इसमें एक्स कपल भी डांस करते नजर आ रहे हैं । इसमें उर्वशी ढोलकिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही । अब इस जोड़ी के फैंस के लिए बुरी खबर है ।
2 of 6
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शो के चार हफ्ते बाद ही ये जोड़ी बाहर हो गई है । एलिमिनेट होने से उर्वशी काफी नाराज हैं । उन्होंने शो के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है । उनका कहना है कि यहां जोडि़यों के साथ भेदभाव हुआ । अगर ड्रामा नहीं कर रहे तो आपको कुछ नहीं मिलने वाला । उर्वशी ने ये बात बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहीं।
उर्वशी ने सोचा नहीं था कि वो इतनी जल्दी आउट हो जाएंगी । उर्वशी पिछले चार हफ्तों से अच्छा परफॉर्म कर रही थीं । जज ने भी उन्हें अच्छे स्कोर दिए थे । उनकी वोट बैकिंग भी अच्छी थी । ऐसे में उर्वशी का शो से बाहर होना किसी को समझ नहीं आया । उन्होंने कहा, 'एक कपल को लगातार अच्छे स्काेर मिल रहे हैं, फिर वो लगातार चार बार कैसे बॉटम में आ सकता है ।'
'ये कोई डांस शो था या पॉपुलैरिटी कॉन्टेस्ट । अगर ये शो पॉपुलैरिटी के आधार पर था, तो मैं नहीं मान सकती कि 35 साल काम करने के बाद मेरी फैन फॉलोइंग अच्छी नहीं हो । स्कोर बोर्ड कहां है, हमें दिखाना चाहिए कि हम किस पोजिशन पर हैं । अगर ये शो सिर्फ यंग कपल के लिए था तो हमें क्यों लिया गया ।'
विज्ञापन
5 of 6
urvashi dholakia
- फोटो : social media
'अगर शो में लाए ही थे तो भेदभाव क्यों किया गया । मुझे लगा था कि ये एक डांस शो है, इसलिए मैंने इसे साइन किया था । मैं यहां किसी की सहानुभूति लेने नहीं आई थी । ना ही मुझे किसी से लड़ाई करनी थी और ना ही अपने एक्स के साथ ड्रामा करना था । अगर यही सब करना है तो और भी शो हैं, डांस शो में क्यों आऊं फिर ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।