{"_id":"5d5efb078ebc3e6ca345cb92","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-palak-sidhwani-will-play-sonu-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता...' में अब सोनू का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, इस वेबसीरीज में आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता...' में अब सोनू का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, इस वेबसीरीज में आ चुकी हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इन दिनों किरदारों को लेकर खूब उठा पटक चल रही है। इस शो को चाहने वाले दर्शक लंबे समय से दयाबेन यानि दिशा वकानी के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो में भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली भी पढ़ाई के चलते इस सीरियल को छोड़ चुकी हैं। लेकिन इस बीच दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब शो में सोनू के किरदार की तलाश पूरी हो गई है।
2 of 5
Nidhi Bhanushali
- फोटो : Social Media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल निभाने वाली निधि भानुशाली ने अपनी हायर स्टडीज के चलते शो छोड़ दिया था। तब से निर्माता नई 'सोनू' की तलाश में लगे थे। अब उन्हें इसके लिए एक परफैक्ट कलाकार मिल गया है।
3 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में सोनू का किरदार अब पलक सिधवानी निभाएंगी। इससे पहले पलक कई शॉर्ट्स फिल्म और एड कर चुकी हैं। पलक रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा के लीड रोल वाली वेब सीरीज 'होस्टेज' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
पिंकविला के मुताबिक पलक ने आने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है, अब उन्हें जल्द ही शो में दिखाया जाएगा। हालांकि जब इस बारे में पलक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निर्माताओं से अभी तक कोई पुष्टि नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता
- फोटो : gettyimages
वहीं इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू (सोनालिका भिड़े) की वापसी का प्लॉट दिखाया जा रहा है। आत्माराम भिड़े और माधवी भिड़े अपनी बेटी सोनू को वापस लाने के लिए रत्नागिरी जाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों सोनू को सरप्राइज देना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।