फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: खत्म हुई उर्वशी रौतेला के आशियाने की तलाश, जुहू में यश चोपड़ा की बनीं पड़ोसी

Tue, 30 May 2023 11:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 May 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
urvashi rautela became the owner new bungalow yash chopra became the neighbor of the house
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भले ही अपनी खास जगह न बना पाई हों, लेकिन फैशन के लिए अभिनेत्री हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से कई बार उनका नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन दोनों ने ही हमेशा इसको इग्नोर किया है। अब उर्वशी रौतेला को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि उर्वशी के घर की तलाश पूरी हो गई है और वह नए बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। 

urvashi rautela became the owner new bungalow yash chopra became the neighbor of the house
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला पिछले सात-आठ महीने से मुंबई में अपने लिए घर की तलाश कर रही थीं और उनकी यह तलाश खत्म होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला जुहू में यश चोपड़ा के बंगले के पास वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। यह वही बंगला है, जिसमें यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा निधन से पहले तक रहती थीं। 


इसे भी पढ़ें- Amar Singh Chamkila: विवादों के बीच इम्तियाज अली का बड़ा फैसला, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'
 
urvashi rautela became the owner new bungalow yash chopra became the neighbor of the house
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार इससे पहले उर्वशी ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित 'सेलेस्ट' में रहने के लिए एक बंगला तैयार कराया था। लेकिन वह वहां नहीं शिफ्ट हुईं। इसके बजाय उर्वशी ने रहने के लिए जुहू वाला बंगला चुना। खबर है कि एक्ट्रेस ने इसमें हाल ही में शिफ्ट हुई हैं और उन्होंने इसे बड़ी खूबसूरती से सजाया है। बता दें कि हाल ही में उर्वशी को कान फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urvashi rautela became the owner new bungalow yash chopra became the neighbor of the house
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी ने मगरमच्छ वाले नेकलेस से खूब सुर्खिंयां बटोरी थीं। इस नेकपीस की कीमत करीब 276 करोड़ रुपये बताई गई थी। पहले इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये बताई गई थी। उर्वशी के इस चर्चित नेकलेस में दो मगरमच्छ जुड़े हुए है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया था कि यह कार्टियर ब्रांड का है, जिसे मोनिका बेलुची ने 2006 में कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहना था।

विज्ञापन
urvashi rautela became the owner new bungalow yash chopra became the neighbor of the house
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

इस नेकलेस को लेकर उर्वशी रौतेला ट्रोल भी हुई हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, 'जिन लोगों के पास सही जानकारी नहीं है, वे लोग ही हार के बारे में अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं। लेकिन जो लोग उस ज्वेलरी के इतिहास के बारे में जानते हैं, उन्हें पता है कि यह एक प्रसिद्ध नेकपीस है। वो निश्चित रूप से मगरमच्छ के हार के प्यार में पड़ जाएंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed