भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेल के अलावा अपने बयानों और अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आज हार्दिक पांड्या का जन्मदिन है। ऐसे में फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस अभिनेत्री ने हार्दिक पांड्या से कही दिल की बात, कभी अफेयर के थे चर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उर्वशी ने लिखा- 'हार्दिक पांड्या जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप पर ढेर सारा प्यार बरसाए।'
@hardikpandya7 happiest birthday!! May god bless you the most 🎂
हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसे में भला जन्मदिन पर वो उन्हें विश करने से कैसे भूल जातीं। बता दें कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें रही हैं हालांकि उर्वशी ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया था।
हार्दिक और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें करने लगे थे।
पिछले दिनों उर्वशी रौतेला अपने एक वीडियो पर बयान को लेकर चर्चा में आई थीं। अप्रैल 2019 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फंक्शन में पहुंचीं उर्वशी ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था। इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर मारा था। हाल ही में उर्वशी ने इन खबरों पर कहा था- 'मुझे फोटोग्राफी के एंगल के बारे में नहीं मालूम है जिस तरह से फोटो ली गई है। यह अजीब था इसलिए ये बड़ी बात बन गई थी। मेरा फोन 7 दिनों तक नॉनस्टॉप बजता रहा। इस बारे में बोनी जी से बात हुई थी। मुझे पता है कि ये उनके लिए भी अजीब था।'
200 करोड़ रुपये से भी आगे निकली ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', इन पांच कारणों से कर रही है धाकड़ कमाई