{"_id":"5e8430668ebc3e7693222536","slug":"urvashi-rautela-film-virgin-bhanupriya-now-release-on-ott-platform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्वशी रौतेला की ये फिल्म अब सीधे रिलीज होगी ओटीटी पर, लॉकडाउन के चलते बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्वशी रौतेला की ये फिल्म अब सीधे रिलीज होगी ओटीटी पर, लॉकडाउन के चलते बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rautela
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में कोरोना संकट के चलते मनोरंजन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मार्च महीने के बाद अब अप्रैल में भी किसी नई फिल्म की रिलीज के आसार नहीं हैं। यही नहीं मई और जून में प्रस्तावित फिल्मों के निर्माता भी अपनी फिल्मों को लेकर परेशान होने लगे हैं। उर्वशी रौतेला की चर्चित फिल्म वर्जिन भानुप्रिया 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन इसके निर्माताओं ने अब इसे सीधे ओटोटी पर रिलीज कर देने का फैसला किया है।
2 of 5
urvashi rautela
- फोटो : social media
मशहूर निर्माता महेंद्र धारीवाल की उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म वर्जिन भानुप्रिया लंबे अरसे से बनकर तैयार है। इस फिल्म को चर्चा दिलाने के लिए उर्वशी रौतेला तमाम तरह के जतन भी करती रही हैं। हेट स्टोरी 4 के तुरंत बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और काफी दिनों तक इसे वितरित करने के लिए कोई बड़ा स्टूडियो तैयार नहीं हुआ।
3 of 5
urvashi rautela
- फोटो : social media
फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में अपने किरदार के बारे में उर्वशी रौतेला कहती हैं, 'मैं इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का रोल निभा रही हूं, जिसे एक साथी की तलाश है। मगर रिश्ते जोड़ने के चक्कर में वह हर बार नाकाम साबित होती है। मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि यह फिल्म एक अहम कहानी को इतने मनोरंजक ढंग से पेश करने में सफल हो पाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urvashi rautela
- फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला, गौतम गुलाटी, अर्चना पूरण सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और ब्रिजेंद्र काला स्टारर फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 23 अप्रैल को देसी ओटीटी जी5 पर रिलीज होने जा रही है। जी5 ने इसी दिन हिना खान की फिल्म हैक्ड को भी ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Extraction
- फोटो : amar ujala mumbai
महीने के आखिरी शुक्रवार को एवेंजर्स सीरीज के निर्देशक रूसो ब्रदर्स की फिल्म एक्सट्रैक्शन भी रिलीज होने जा रही है। ढाका के नाम से बनती रही क्रिस हेम्सवर्थ की ये फिल्म अब एक्सट्रैक्शन के नाम से रिलीज होने जा रही है। फिल्म की तमाम शूटिंग भारत में भी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।