{"_id":"5d460cc08ebc3e6cd2582262","slug":"us-woman-infuriated-over-bail-granted-to-rape-convict-bollywood-stars-angry-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला से रेप के दोषी को जमानत मिलने पर भड़का बॉलीवुड, पीड़िता ने शेयर किया ये वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेशी महिला से रेप के दोषी को जमानत मिलने पर भड़का बॉलीवुड, पीड़िता ने शेयर किया ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Actors
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2013 के बहुचर्चित विदेशी महिला से रेप के मामले में सजा काट रहे शख्स को जमानत मिल गई है। इस मामले में उसे 4 साल की सजा हुई थी लेकिन कोर्ट में अपील करने बाद उसे जमानत दे दी गई है। इस पर विदेशी महिला ने गुस्सा जताते हुए एक वीडियो शेयर किया। अब इस पर बॉलीवुड स्टार्स ने महिला का साथ देते हुए जमानत पर सवाल उठाए हैं।
2 of 6
Arjun Rampal
- फोटो : Social Media
अर्जुन रामपाल ने महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जो गलत है वो गलत है। देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि हम सही के साथ खड़े हों। ऐसी हरकतें सिर्फ देश को ही कलंकित नहीं करती हैं बल्कि ये भी दिखाती हैं कि हम लोग महिलाओं के साथ कैसे बर्ताव करते हैं। रेपिस्ट को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।'
3 of 6
Richa Chadda
- फोटो : Social Media
ऋचा चड्ढा ने लिखा- 'जमशेदपुर में रिंकू साहू ने अपने दरिंदे दोस्तों की मदद से तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। उसकी मां एक पुलिस अफसर है, जिसकी वजह से वह जमानत पर रिहा हो गया है। अब यह मामला! देश के लिए बड़े शर्म की बात है! लानत है हमारे समाज पर!'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Meera
- फोटो : Social Media
मीरा चोपड़ा ने लिखा- 'भारत में भ्रष्टाचार कब खत्म होगा! न्याय को सही तरीके से पाना इतना मुश्किल क्यों है। इसे हमारे भले के लिए रोकने और सुव्यवस्थित करने की जरूरत है। किसको दोष दें?'
विज्ञापन
5 of 6
Farhan Akhtar
- फोटो : Social Media
फरहान अख्तर ने भी कोर्ट से अपील करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'एक बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण अपील, नो बेल टू रेपिस्ट।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।