अभिषेक बच्चन को अकसर पिता की तरह कामयाब न होने की वजह से निशाने पर लिया जाता है लेकिन अभिषेक भी अपने जवाब से ये जरूर साबित कर देते हैं कि वह जूनियर बच्चन हैं। अभिषेक फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में जूनियर बच्चन को को एक यूजर ने बेरोजगार कह दिया। इसके बाद अभिषेक ने ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
जानिए क्यों अभिषेक बच्चन का यूजर ने उड़ाया मजाक, पहले भी बेरोजगारी को लेकर हो चुके हैं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक यूजर ने लिखा, 'डियर अभिषेक बच्चन इस अशांत समय में आपको लोगों को सिखाना चाहिए कि घर पर कैसे बैठा जाए क्योंकि आपके पास इसका अच्छा एक्सपीरिएंस है। कृपया मजाक को हल्के में लें। व्यक्तिगत तौर पर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।'
Dear @juniorbachchan you have to teach us how to remain at home during these turbulent times bcz you have the best experience.
Plz take the joke lightly.
I personally am your fan! #CoronaVirusIndia
इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने लिखा- 'बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन सर बड़े सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि यह वक्त किसी और को टारगेट करके मजाक बनाने का नहीं है। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और आसपास के लोगों के लिए सही उदाहरण सेट करें।'
Thank you very much.
But, with due respect, sir. Now is not the time to be making jokes at somebody else's expense. Take care of yourself and your family and try and set a good example for all around you. 🙏🏽
देश भर में आज जनता कर्फ्यू लगा हुआ है लोग घरों में रहकर प्रधानमंत्री को अपील को सफल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा लागू इस कर्फ्यू का मकसद कोरोना वायरस (COVID-19) को समुदायों के बीच फैलने से रोकना है।