निर्देशक सूरज बड़जात्या इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ऊंचाई को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन्हीं में से एक है, उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया'। फिल्म ने रिलीज के बाद शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी यह दर्शकों को बेहद पसंद है। अब हाल ही में फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया है कि सलमान खान को उनके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्होंने रिजेक्ट कर दिया गया था'। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे रिजेक्ट किए जाने के छह महीने के भीतर उन्होंने सलमान खान को वापस फिल्म से जोड़ लिया था।
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैंने प्यार किया' फिल्म (1989) सूरज द्वारा लिखित और निर्देशित एक लव रोमांटिक फिल्म है, जो 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री ने मुख्य भूमिका में अभिनय किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सलमान ने इस फिल्म में प्रेम के किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के वक्त समीक्षकों ने खूब सराहना की थी। फिल्म वर्ल्ड वाइड तकरीबन ₹28 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: RRR 2: फैंस के लिए खुशखबरी! 'आरआरआर' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक राजामौली ने की पुष्टि
एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए, सूरज बड़जात्या ने कहा, ' मैंने 21 साल की उम्र में, 'मैंने प्यार किया' फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की शुरुआत की। लेकिन मैं आपको एक मजेदार तथ्य बताता हूं- पहली स्क्रिप्ट खारिज हो गई और मुझे नई स्क्रिप्ट लिखने में दो साल लग गए'। सूरज ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि यह यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण थी- हमारे प्रोडक्शन हाउस राजश्री द्वारा निर्मित पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और हम आर्थिक रूप से कमजोर थे।
यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर
इसके आगे निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बात करते हुए कहा कि कोई भी अभिनेता उस समय हमारे साथ काम नहीं करना चाहता था, क्योंकि वे 'आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गए थे। फिर एक दिन, मैं एक ऐसे युवक से मिला, जिसे हमने उसके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद अस्वीकार कर दिया था लेकिन पांच महीने बाद, हमने उसे फिल्म में ले लिया। वह आदमी था सलमान खान।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan: फिल्म निर्देशक राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन, बेटे अभिषेक भी दिखे साथ
बात करें फिल्म ऊंचाई की सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चार दोस्तों के एक सपने की कहानी दिखाई गई है। जिसमें रोमांच के साथ प्यार और इमोशन भी है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, डैनी डेंजोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Filmy Wrap: शाहरुख से नहीं लिया गया जुर्माना और सेंसर बोर्ड से पास हुई दृश्यम 2, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें