फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: तलाक के बाद बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने लगीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक तो बन गई थी मां

Sun, 13 Nov 2022 10:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Live in Relationship After Divorce from Dia Mirza Vaibhav Rekhi to Roopa Ganguly Dibyendu
कश्मीरा शाह, कल्कि कोचलिन - फोटो : social media

बॉलीवुड में जहां पर्दे पर रिश्तों की कही और अनकही कहानियां उकेरी जाती हैं, वहीं स्टार्स की असल जिंदगी में भी रिश्तों में भी उतार चढ़ाव आते रहते हैं। सिनेमा के काफी ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय से साथ हैं, वहीं कुछ की शादियां नहीं टिक पाईं। हालांकि इन एक्ट्रेसेस ने अपनी जिंदगी से समझौता नहीं किया और आगे बढ़ने का फैसला लिया। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो तलाक के बाद अपने बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने लगीं।

Bollywood Actresses Live in Relationship After Divorce from Dia Mirza Vaibhav Rekhi to Roopa Ganguly Dibyendu
कल्कि कोचलिन - फोटो : Instagram

कल्कि कोचलिन
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को अपना लाइफ पार्टनर चुना था हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। मौजूदा समय में अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं और शादी से पहले एक प्यारी सी बेटी की मां भी बन चुकी हैं।

Bollywood Actresses Live in Relationship After Divorce from Dia Mirza Vaibhav Rekhi to Roopa Ganguly Dibyendu
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
टीवी से बॉलीवुड तक काम कर चुकीं कश्मीरा शाह और कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक ने साल 2013 में शादी की थी वह दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी से पहले कई साल तक कपल लिव इन में रहे थे। कश्मीरा की पहली शादी प्रोड्यूसर ब्रेड लिसरमैन से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Live in Relationship After Divorce from Dia Mirza Vaibhav Rekhi to Roopa Ganguly Dibyendu
दीया मिर्जा - फोटो : insta

दीया मिर्जा 
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीया मिर्जा ने साहिल सांघा से तलाक लेने के बाद कारोबारी वैभव जैन के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, वह वैभव जैन संग शादी से पहले लिव इन में थीं। बता दें की दीया मिर्जा एक प्यारे से बेटे की मां भी हैं। उन्होंने शादी के चार महीनों के बाद फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Live in Relationship After Divorce from Dia Mirza Vaibhav Rekhi to Roopa Ganguly Dibyendu
पूजा बत्रा - फोटो : social media

पूजा बत्रा
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पहली शादी सर्जन सोनू आहलूवालिया से की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। इसके  बाद पूजा बत्रा ने नवाब शाह को डेट  किया। इसके बाद कपल ने शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे संग लिव इन में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed