फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Kare Aashiqui: वाणी कपूर का बढ़ा हौसला, बोलीं, इससे सिनेमा में भी नए रास्ते जरूर खुलेंगे

Tue, 14 Dec 2021 07:38 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Dec 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor on her character in Chandigarh Kare Aashiqui says It’s definitely a brave choice
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने पहले वीकएंड में ही 14.53 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार के बाद रविवार तक लगातार बढ़ता ही गया और समझा जाता है कि फिल्म अपनी लागत पहले हफ्ते में ही वसूल कर लेगी। फिल्म में मानवी की अपनी भूमिका को लेकर वाणी कपूर भी खासी उत्साहित हैं। अरसे बाद हिंदी सिनेमा की किसी अभिनेत्री को इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाते हुए परदे पर देखा गया है।

Vaani Kapoor on her character in Chandigarh Kare Aashiqui says It’s definitely a brave choice
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी कहती हैं, ‘जब इस फिल्म की पटकथा मेरे पास आई तो मैं आश्चर्यचकित और रोमांचित दोनों हुई। यह संवेदनशील रूप से समावेश की आवश्यकता का तो जिक्र कर रही थी, लेकिन कहानी को सबसे आकर्षक तरीके से बता रही थी। एक अलग विषय पर फिल्म बनाना बहुत हिम्मत का काम है और मुझे खुशी है कि निर्देशक अभिषेक कपूर की इस कोशिश में हम उनके साथ हैं। ऐसी फिल्में बनाकर ही हम समाज को आगे ले जा सकते हैं और ऐसी फिल्मों से ही हमें बड़े पैमाने पर समाज को बदलने में मदद मिल सकती है।’

Vaani Kapoor on her character in Chandigarh Kare Aashiqui says It’s definitely a brave choice
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सवाल पर कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की सफलता के बाद ऐसी कहानियों में लिंग परिवर्तन कराके लड़की बनी समाज की सहभागियों को भी सिनेमा में प्रवेश का मौका मिल सकता है? वाणी कहती हैं, ‘ऐसी फिल्मों की कामयाबी फिल्म निर्माताओं को हिम्मत देती है। हम लाख कहते रहें कि सिनेमा प्रगतिशील क्यों नहीं हो रहा लेकिन जब तक ऐसी मनोरंजक कहानियां बनाएंगे नहीं और लोग उन्हें देखेंगे नहीं, तब तक बदलाव मुश्किल है। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने एक नई शुरुआत की है। मुझे ये लगता है कि इस फिल्म की सफलता से उन तमाम लोगों को भी ऐसे किरदार परदे पर करने की हिम्मत मिलेगी जिन्होंने अपने एहसासों और अपनी शारीरिक बनावट के अनुसार लिंग परिवर्तन कराया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor on her character in Chandigarh Kare Aashiqui says It’s definitely a brave choice
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी के मुताबिक, इस फिल्म के बाद कोई भी मशहूर अभिनेत्री कभी एक ट्रांस-वुमन की भूमिका नहीं निभाएगी और इस तरह की भूमिका निभाने के लिए हम इस समुदाय के लोगों को कास्ट कर सकेंगे, ऐसी उम्मीद मुझे इस फिल्म की कामयाबी से बंधी है। वह कहती हैं, "मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म को करना एक बहादुरी भरा कदम माना जाएगा। एक अभिनेत्री के रूप में, मैंने केवल अच्छा काम करने और ऐसी फिल्म स्क्रिप्ट की तलाश को लेकर धैर्य रखने की कोशिश की है, जो मुझे एक विश्वसनीय और भरोसेमंद एक्टर बनने में सक्षम बनाती है।" इस बात को लेकर आज, मुझे खुद के पहचाने जाने का एहसास हो रहा है कि मैंने एक ऐसी फिल्म को चुना, जिसने हमारे समाज के बारे में एक महत्वपूर्ण चर्चा शुरू की है और हमें अपने देश में ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों को संबोधित करने के लिए अपने भीतर देखने और इसपर नजर बनाए रखने को कहती है।

विज्ञापन
Vaani Kapoor on her character in Chandigarh Kare Aashiqui says It’s definitely a brave choice
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म होगी करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ‘शमशेरा’ जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। रणबीर कपूर के अपनी एक नई फिल्म के सिलसिले में जल्द ही दिल्ली आने की भी चर्चा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed