फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाणी कपूर ने शुरू की 'बेलबॉटम' के डिफरेंट लुक की तैयारी, ब्रिटेन के वीजा के लिए पूरे हुए इंटरव्यू

Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor spotted with new look of Akshay Kumar film Bell Bottom
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बेलबॉटम' के लिए इस फिल्म की कास्ट और क्रू ने कमर कस ली है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक वाणी कपूर को मुंबई के एक सलून के बाहर कैमरों ने कैद किया है जहां वह अपनी इस नई फिल्म के एकदम नए लुक के लिए गई थीं। 

Vaani Kapoor spotted with new look of Akshay Kumar film Bell Bottom
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इधर, खबर यह भी है कि फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जाने वाले सभी कास्ट और क्रू के वीजा इंटरव्यू भी पूरे हो चुके हैं और जल्द से जल्द सभी की लंदन रवाना होने की योजना है। एक इंटरव्यू में वाणी कपूर ने कहा, 'मैं अक्षय सर का बहुत आदर करती हूं और मैं उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक भी हूं। यह मेरे लिए एक बहुत ही बड़ा मौका है।'

Vaani Kapoor spotted with new look of Akshay Kumar film Bell Bottom
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर

वाणी कपूर ने आगे कहा, 'यह मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे उनके साथ कुछ इस तरह की फिल्म करने का मौका मिल रहा है। मैं इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाऊंगी। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं इस फिल्म के जरिए अपने प्रशंसकों के सामने अपना एक नया रूप प्रस्तुत करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor spotted with new look of Akshay Kumar film Bell Bottom
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के लिए वाणी की तैयारी पूरी है और इसके साथ ही खबर है कि लंदन जाने वाले सभी कलाकारों और कर्मचारियों के वीजा इंटरव्यू भी पूरे हो चुके हैं। निर्माता इस फिल्म की शूटिंग को अगस्त के पहले सप्ताह से ही शुरू करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का लंदन में 45 दिन का शेड्यूल है जो एक बार शुरू होने के साथ ही सीधा फिल्म खत्म होने के साथ ही खत्म होगा।

विज्ञापन
Vaani Kapoor spotted with new look of Akshay Kumar film Bell Bottom
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की यह फिल्म 80 के दशक की पृष्ठभूमि में सच्ची घटनाओं पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय और वाणी के अलावा हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस फिल्म को अगले साल दो अप्रैल को रिलीज करना तय किया गया है।

पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अमिताभ के नानावती अस्पताल से जुड़े होने की खबर की क्या है सच्चाई?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed