फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar Suicide Case: जानें कौन हैं राहुल नवलानी? जिस पर लगा वैशाली को ब्लैकमेल करने का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vaishali Takkar Suicide Case: who is Rahul Navlani know about actress Ex Boyfriend
वैशाली ठक्कर, राहुल नवलानी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के आत्महत्या करने से उनके फैंस के साथ देशवासियों को भी गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फनी वीडियोज शेयर करने वाली अभिनेत्री के अचानक ऐसा कदम उठाने पर लोगों को अब तक यकीन नहीं हो रहा है। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा है जिसे आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है। 


Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'विक्रम वेधा' की चमक, 18वें दिन हुई महज इतनी कमाई
 

Vaishali Takkar Suicide Case: who is Rahul Navlani know about actress Ex Boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा पुलिस अगल-अगल पहलुओं से भी तफ्तीश कर रही है। एक्ट्रेस की पर्सनल डायरी और बाकी की चीजों से अब यह सामने आया है कि राहुल नवलानी नाम के एक लड़के से वह काफी समय से परेशान थीं। वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में उन्होंने मीडिया को राहुल के बारे में खुलकर बताया है।
Madhuri Dixit: माधुरी की शादी को पूरे हुए 23 साल, धक-धक गर्ल ने पति श्रीराम नेने पर खास अंदाज में लुटाया प्यार

Vaishali Takkar Suicide Case: who is Rahul Navlani know about actress Ex Boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली के भाई ने बताया कि राहुल एक बिजनेसमैन है। उनका प्लाइवुड का बिजनेस है। इसके अलावा आरोपी का एक और फर्म है जिसका नाम राहुल लैमिनेट्स है। राहुल और वैशाली के पिता दोस्त हैं। वैशाली के भाई ने यह भी बताया कि राहुल कभी कॉलेज नहीं गया। वह 10-12 साल से उनकी ही कॉलोनी में रहता था। वैशाली के भाई के मुताबिक बीते दो साल ढाई साल से राहुल उनकी बहन को परेशान कर रहा था। 
Photos Of The Day: हिना खान ने दिखाया ग्लैमर का जलवा और आमना शरीफ ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Takkar Suicide Case: who is Rahul Navlani know about actress Ex Boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

भाई ने यह भी कहा कि वह फोटो के नाम पर वैशाली को धमकाता था कि सबको तेरी तस्वीर दिखा दूंगा। उन्होंने आगे बताया कि वैशाली अपना काम खत्म करके शादी के लिए इंदौर पहुंची थी। इस दौरान वह लगातार उनकी बहन को परेशान कर रहा था। बता दें कि वैशाली की डायरी में राहुल से जुड़ी बहुत सी बातें लिखी मिली हैं। इस डायरी में इस बात का भी जिक्र है कि राहुल की वजह से वैशाली की सगाई टूट चुकी है।
PS-1 Box Office Collection: वीकएंड पर धमाल मचाने के बाद पीएस-1 की कमाई आई गिरावट, 18वें दिन इतना रहा कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed