{"_id":"67af0448a4b70afcf2070442","slug":"valentine-day-2025-jija-sali-and-devar-bhabhi-romantic-jodi-rajesh-khanna-neetu-kapoor-ashok-simple-kapadia-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2025: जीजा-साली और देवर-भाभी की ये जोड़ियां, बड़े पर्दे पर साथ कर चुकी हैं रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Valentine Day 2025: जीजा-साली और देवर-भाभी की ये जोड़ियां, बड़े पर्दे पर साथ कर चुकी हैं रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:39 PM IST
सार
बॉलीवुड की दुनिया में कई जोड़ियों ने हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में ऑफ स्क्रीन देवर-भाभी और जीजा साली की शानदार जोड़ियां भी नजर आ चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हीं ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की हिट जोड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में सुपरहिट जोड़ियों की बात तो होती ही रहती है। इसमें खास बात है उन जोड़ियों की जो रिश्ते में जीजा-साली या देवर भाभी लगते हैं। वैलेंटाइन डे पर हम आज उन्हीं अभिनेताओं की बात करेंगे, जिनकी जोड़ी उनकी साली के साथ बनी है या उनकी भाभी के साथ।
2 of 7
अशोक कुमार- मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला-अशोक
अभिनेत्री मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की थी। किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार और मधुबाला ने बॉलीवुड को साथ में कमाल की फिल्में दी थीं। दोनों को साथ में फिल्म 'महल' में देखा गया था। मधुबाला रिश्ते में अशोक कुमार की भाभी लगती थीं। इसके बाद दोनों हावड़ा ब्रिज फिल्म में नजर आए थे।
3 of 7
सैफ अली खान- करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान- करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में देखा गया। 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। रिश्ते में करिश्मा सैफ की साली लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रणधीर कपूर- नीतू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू सिंह-रणधीर कपूर
नीतू सिंह भी अपने पति ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। देवर भाभी की ये जोड़ी पहली बार 'रिक्शावाला' फिल्म में नजर आई थी। दोनों ने साथ में पांच फिल्में की थीं। हालांकि, नीतू कपूर की हिट जोड़ी ऋषि कपूर के साथ ही मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
राजेश खन्ना-सिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना- सिंपल कपाड़िया
अभिनेता राजेश खन्ना और सिंपल कपाड़िया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखा जा चुका है। इन दोनों अभिनेताओं को फिल्म 'अनुरोध' में साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ये जोड़ी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।