{"_id":"5c60184cbdec22738563e592","slug":"valentine-day-shabana-azmi-and-javed-akhtar-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी के लिए जावेद अख्तर ने पत्नी को दिया था तलाक, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शबाना आजमी के लिए जावेद अख्तर ने पत्नी को दिया था तलाक, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
वैलेंटाइन वीक में हम आपको एक और लव स्टोरी से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। ये जोड़ी है जावेद अख्तर और शबाना आजमी की । शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शादीशुदा जावेद से शादी के लिए उनके घरवाले बिल्कुल तैयार नहीं थे ।
2 of 5
Javed Akhtar
जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। नके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच नजदीकियां इसी दौरान बढ़ीं।
3 of 5
Javed Akhtar
दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई। शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच लड़ाईयां होने लगीं। आखिरकार एक दिन जावेद अख्तर ने तलाक का फैसला लिया और वो शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शबान और कैफी आजमी
एक ओर जहां जावेद अख्तर शादी के लिए तैयार थे तो वहीं शबाना के पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहे थे। कैफी आजमी को लगता था कि शबाना की वजह से जावेद अख्तर और हनी के बीच दरार आई। साथ ही वो नहीं चाहते कि शबाना एक शादीशुदा आदमी से शादी करें लेकिन शबाना ने पिता कैफी को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब माने।
विज्ञापन
5 of 5
शबाना आज़मी
शबाना आजमी ने पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। 1975 में 'अंकुर', 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडर', 1985 में 'पार' और 1999 में 'गॉडमदर'। वहीं उन्हें पांच बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।