{"_id":"698c1145eb58c8d8a80c6ee8","slug":"valentine-week-special-bollywood-rumoured-couple-mrunal-thakur-dhanush-fatima-sana-shaikh-vijay-varma-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:07 AM IST
सार
Valentine Week 2026: इश्क को इबाबत, प्यार को जिंदगी और मोहब्बत को सारा जहान बताने वाली बॉलीवुड फिल्मों के कलाकारों पर भी लव का फीवर चढ़ता है। वैलेंटाइन वीक पर जानिए, ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जो दुनिया की नजरों से छिपकर इश्क फरमा रहे हैं, प्यार की एक नई दुनिया बसा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन वीक स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इश्क का गाढ़ा रंग जिस पर चढ़ जाए, उसकी जिंदगी और जहान रोशन हो जाता है। सुबह और शामें हसीन लगती हैं। चेहरे पर चांद सा नूर उतर आता है। रोम-रोम बस अपने दिलबर का नाम पुकारता है। प्रेम के ढाई आखर का जादू ही कुछ ऐसा है कि सबकुछ खूबसूरत लगता है। फिजा में इश्क की खुशबू है, दो दिल प्यार में डूबे हैं, इस बात की खबर जहान भर को भी बिना बताए हो जाती है।
बॉलीवुड में भी इन दिनों दो दिल चुपके-चुपके मिल रहे हैं लेकिन खबर सबको हो रही है। वैलेंटाइन वीक पर हम आपको ऐसे ही कुछ इश्क के रंग में रंग चुके जोड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर मोहब्बत का खुमार छाया हुआ है।
2 of 6
तलविंदर और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@talwiinder और @dishapatani
तलविंदर के गानों में शामिल हुआ दिशा का तराना
‘तेरे इश्क दा जाम हसीन ए, सुबह हसीन मेरी शाम हसीन ए’ जैसा हिट गाना गाने वाले सिंगर तलविंदर कई जवां दिलों पर राज करते हैं। कई हसीनाएं उन पर मरती हैं। लेकिन तलविंदर का दिल तो दिशा पर फिदा हो गया। उन्हें दिशा और उनका नाम ही हसीन लगने लगा है। पिछले दिनों दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। इसके बाद से ही इनके इश्क में डूबे होने की अटकलें लगने लगी हैं। अब तक इस मामले पर दोनों ने कोई बयान खुलकर नहीं दिया है। लेकिन दिशा का तलविंदर के साथ दिखना, हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना बता रहा है कि वह इश्क में मलंग हो चुकी हैं।
3 of 6
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
फातिमा और विजय वर्मा पर भी चढ़ा इश्क का रंग
बड़े पर्दे पर ‘गुस्ताख इश्क’ जैसी फिल्म साथ करने वाले विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, असल जिंदगी में भी प्यार में गुस्ताखियां कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें, अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। दोस्तों की पार्टी, अवॉर्ड फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया है। अपने इश्क का इजहार दोनों ने दुनिया के सामने नहीं किया है। इसके बावजूद जब भी दोनों साथ नजर आते हैं तो सबको अहसास हो जाता है कि ये आशिकी में फना होने को तैयार हैं।
जान्हवी कपूर का शिखर के लिए धड़का दिल
फिल्म ‘धड़क’ से करियर शुरू करने वाली जान्हवी कपूर ने बड़े पर्दे पर कई लव स्टोरी वाली मूवी की हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के धड़क रहा है। दोनों को फैमिली फंक्शन से लेकर मंदिर तक साथ देखा गया। वेकेशन पर भी दोनों एक-दूसरे में डूबे नजर आए। अपने रिश्ते को दोनों ने ऑफिशियल तो नहीं किया लेकिन इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर राहुल मोदी की आशिकी में डूबी
बड़े पर्दे पर ‘मेरी आशिकी अब तुम ही हो…’ गुनगुनाने वाली श्रद्धा कपूर ने अपना हमसफर राहुल मोदी में तलाश लिया है। राहुल की तस्वीर वाला वॉलपेपर श्रद्धा कपूर अपने फोन में लगाती हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं। छुट्टियों पर भी वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम गुजारती नजर आईं। इस तरह श्रद्धा कपूर ने जता दिया है कि राहुल मोदी ही उनके ‘जानू’ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।