सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Valentine 2021: वीर जारा से लेकर कहो ना प्यार है तक, प्यार का असली मतलब बताती हैं ये फिल्में, हमेशा रहीं सदाबहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
These seven films to watch this valentine week to make your day extra special
कहो ना प्यार है, वीर जारा - फोटो : Instagram

प्यार के लिए वैसे तो कोई दिन या समय तय नहीं किया जा सकता, लेकिन इस खूबसूरत एहसास को जाहिर करने के लिए फरवरी के महीने में एक खास हफ्ता होता है। उस हफ्ते की शुरूआत 7 फरवरी यानी की रोज डे के साथ होती है। वहीं 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे मनाया जाता है। अब प्यार-मोहब्बत की बात हो और बॉलीवुड की फिल्मों का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में सभी तरह की फिल्में बनती हैं, लेकिन रोमांटिक फिल्में हमेशा से दर्शकों के दिलों के करीब रही हैं। वैसे तो इन फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन आपको बताते हैं उन 7 चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिन्हें देखकर प्यार और भी हसीन लगने लगता है।

Trending Videos
These seven films to watch this valentine week to make your day extra special
मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में रिलीज हुई थी। 90 के दशक की इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक लड़का और लड़की पहले दोस्त बनते हैं और फिर उन्हें प्यार हो जाता है।हालांकि उनके प्यार के बीच में घर का स्टेट्स और उनके पिता की दुश्मनी आ जाती है, लेकिन सारी मुसीबतों को पार कर प्रेम और सुमन एक हो जाते हैं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और आज भी फैंस इस फिल्म को काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These seven films to watch this valentine week to make your day extra special
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

प्यार का जिक्र हो और इस फिल्म का नाम ना लिया जाए ऐसा हो नही सकता। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई थी। प्यार पाने के लिए जब कोई दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाता है तो फिर वो प्यार पूरा होकर ही रहता है। शाहरुख और काजोल ने राज और सिमरन के किरदार को अमर कर दिया। आज भी हर राज अपनी सिमरन को ढूंढता रहता है। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अनुपम खेर, परमीत सेठी और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभाई थी।

These seven films to watch this valentine week to make your day extra special
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीर जारा

रोमाटिंक फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले यश चोपड़ा ने साल 2004 में फिल्म बनाई थी वीर-जारा। इस फिल्म में शाहरुख और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सरहद के पार वाला प्यार दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक हिंदुस्तानी लड़के को एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है। उनके बीच सरहद के अलावा मजहब की भी दीवार रहती है, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी दोनों एक दूसरे को पा लेते हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन
These seven films to watch this valentine week to make your day extra special
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

कहो ना प्यार है

साल 2000 में 14 जनवरी को रिलीज हुई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर 'कहो ना प्यार है' आज भी लोगों के दिलों के करीब है। इस फिल्म ने यूथ के बीच प्यार के खूबसूरत एहसास को गीत के साथ जगाने का काम किया था। इस फिल्म में ऋतिक ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना 'कहो ना प्यार है' आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। ये अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed