फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर की 'शमशेरा' में दिखेगी यूपी की नाचने वाली लड़की, फिल्म को लेकर हुआ खुलासा

Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
vani kapoor play as a dancer of uttar pradesh in Ranveer kapoor shamshera
Ranbir, Vaani - फोटो : social media

छह साल पहले सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में अपने लुक्स और अपनी अदाकारी से सबका ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों दो मेगा बजट फिल्मों के लिए पसीना बहा रही हैं। हाल ही वाणी ने यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट को खत्म किया है। टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की इस फिल्म में वो ऋतिक की हीरोइन बनीं हैं। वाणी ने अब अपना पूरा ध्यान रणबीर कपूर के टाइटल रोल वाली फिल्म 'शमशेरा' पर लगा दिया है, इस फिल्म में वह उत्तर भारत की मशहूर नाचने वाली का किरदार कर रही हैं।

vani kapoor play as a dancer of uttar pradesh in Ranveer kapoor shamshera
Shamshera - फोटो : Twitter

यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शमशेरा एक पीरियड फिल्म है और इसमें रणबीर कपूर एक ऐसे खूंखार डकैत का किरदार कर रहे हैं जिसे उसके इलाके के लोग मसीहा समझते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है। वाणी का किरदार ऐसी नर्तकी का है जिसका परिवार गांवों, कस्बों में घूम घूमकर रोजी रोटी कमाता है।

vani kapoor play as a dancer of uttar pradesh in Ranveer kapoor shamshera
Vaani Kapoor - फोटो : amar ujala

वाणी कपूर वैसे तो प्रशिक्षित डांसर हैं लेकिन इस पीरियड फिल्म के लिए उन्हें अपना वेस्टर्न डांस छोड़कर पूरी तरह उत्तर भारतीय नृत्य कथक के लिए तैयार होने को कहा गया है। सूत्र बताते हैं कि वाणी इन दिनों कथक का रियाज कर रही हैं और इस दौरान उनका जोर कथक की बारीकियों को सीखने पर ज्यादा है। चूंकि फिल्म तीस चालीस साल पहले के उत्तर भारत में सेट की गई है लिहाजा वाणी कपूर के सामने चुनौती उस वक्त की खालिस उत्तर भारतीय अदाओं और शोखियों को सीखने की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vani kapoor play as a dancer of uttar pradesh in Ranveer kapoor shamshera
vaani kapoor

चूंकि फिल्म तीस चालीस साल पहले के उत्तर भारत में सेट की गई है लिहाजा वाणी कपूर के सामने चुनौती उस वक्त की खालिस उत्तर भारतीय अदाओं और शोखियों को सीखने की भी है।

विज्ञापन
vani kapoor play as a dancer of uttar pradesh in Ranveer kapoor shamshera
वाणी कपूर - फोटो : INFOCELEBZ

इस बारे में वाणी कपूर कहती हैं, 'फिल्म जिस कालखंड की है, उसके लिए मुझे सिर्फ कथक ही नहीं सीखना है बल्कि मुझे उस समय की आभा, गरिमा और भावभंगिमा का भी ध्यान रखना है। मुझे बिल्कुल देसी अवतार दिया गया है और मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं।' बता दें कि फिल्म शमशेरा में मशहूर अभिनेता संजय दत्त विलेन का रोल करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed