{"_id":"600e43c0ec99de5c8e6500f0","slug":"varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding-reception-at-mumbai-here-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो फरवरी को यहां होगा वरुण और नताशा की शादी का शानदार रिसेप्शन, पढ़ें सारी डिटेल्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो फरवरी को यहां होगा वरुण और नताशा की शादी का शानदार रिसेप्शन, पढ़ें सारी डिटेल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन मे बंध गए हैं। दोनों की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में हुई। कोविड 19 को देखते हुए बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। लेकिन इसी बीच खबर है कि वरुण जल्द ही अपनी शादी का रिसेप्शन भी देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन अपनी शादी का आलीशान रिसेप्शन दो फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देने वाले हैं।
2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : Instagram
रविवार यानि 24 जनवरी को वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।'
3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी शादी में खुद के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। इसके अलावा यह भी खबर है कि वरुण धवन रिसेप्शन में स्पेशल एंट्री मारेंगे। वरुण क्वाड बाइक में एंट्री लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
इससे पहले खबरें आ रही थीं कि वरुण और नताशा की शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होगा। लेकिन माना जा रहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने की वजह से परिवार ने रिसेप्शन पार्टी की तारीख में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण और नताशा की शादी का सेलिब्रेशन 22 जनवरी से शुरू हुआ था। अलीबाग के रिजॉर्ट में ही एक्टर की बैचलर पार्टी और इसके बाद मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरिमनी जैसे कई प्रोग्राम्स हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।