फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य ने लगाया झाड़ू, अर्जुन- वरुण के साथ ही स्प्लिट्सविला की इस विनर ने किया मजेदार कमेंट

Sun, 29 Mar 2020 10:12 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Mar 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Arjun Scarlett Rose Comment on Aditya Roy Kapur viral instagram post amid lockdown
आदित्य रॉय कपूर और स्कारलेट रोज - फोटो : सोशल मीडिया

देश-विदेश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ सितारों पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। अधिकतर व्यस्त रहने वाले सितारे खाली वक्त में घर के काम काज कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया पर झाड़ू लगाते तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर आम फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं।

Varun Dhawan Arjun Scarlett Rose Comment on Aditya Roy Kapur viral instagram post amid lockdown
Aditya Roy Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

आदित्य रॉय कपूर  सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन जब भी वक्त मिलता है तो तस्वीर- वीडियो साझा कर देते हैं। ऐसे में आदित्य ने झाड़ू लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट को कैप्शन में आदित्य ने लिखा- प्लान बी। आदित्य का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Varun Dhawan Arjun Scarlett Rose Comment on Aditya Roy Kapur viral instagram post amid lockdown
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में आदित्य काले शॉर्ट्स, चप्पल और एक नीली टी-शर्ट पहने हुए बगीचे में सफाई करते हुए दिखाई दे रहे है।आदित्य के इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लिखा, '18 अप्रैल को मुझे उम्मीद है कि आपका वजन बढ़ा होगा।' वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, 'वो उभर रहा है।' वरुण और अर्जुन के कमेंट के अलावा एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 की विनर स्कारलेट रोज ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'आदित्य तुम्हारी छोटी उंगली क्यों बाहर है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Plan B 👨🏻🌾

A post shared by @ adityaroykapur on

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Arjun Scarlett Rose Comment on Aditya Roy Kapur viral instagram post amid lockdown
Aditya Roy Kapur, Disha Patni - फोटो : amar ujala mumbai

वैसे बात आदित्य रॉय कपूर के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार अभिनेता मोहित सूरी की फिल्म मलंग में नजर आए थे। फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी, कुणाल खेमू और अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
Varun Dhawan Arjun Scarlett Rose Comment on Aditya Roy Kapur viral instagram post amid lockdown
लूडो स्टारकास्ट - फोटो : Social Media

इसके साथ ही बात आदित्य की आगामी फिल्मों की करें तो उनके लिस्ट में लूडो, सड़क 2 और एक विलेन 2 शामिल है। फिल्म लूडो में आदित्य के साथ राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं सड़क 2 में आलिया भट्ट, संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed